
जमशेदपुर : झारखंड राज्य के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस रविवार को राहरगोड़ा स्थित समाजिक सेवा संघ के कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने धरती आबा को माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी और उसके आदर्शों पर चलने एवं उनके अधूरे सपने को पूरा करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में राजेश सामंत, सोनू श्रीवास्तव, शशि लोहरा, नरसिंह सिंह, भूपति सरदार, जेना जमुदा, सुखराम हेंब्रम, लखन सामड, गोपाल कर्मकार, सोनू बास्के, अजीत लोहरा, अजय सामंत, प्रमोद सांडिल, अभिमन्यु नायक आदि उपस्थित थे।

