
जमशेदपुर


दिसम्बर महीने में आयोजित होने वाली पंद्रह जरूरतमंद जोड़ों के शुभ सामूहिक विवाह के सफ़ल आयोजन हेतु समाधान के सदस्यों ने बुधवार को जुबली पार्क में एक आवश्यक बैठक की । इस बैठक में बीते वर्ष विवाहित ग्यारह जोड़ों ने भी हिस्सा लिया जिसमें सामूहिक विवाह के आयोजन सम्बंधित ज़रूरी विषयों पर चर्चा की गयी एवं जोड़ों के बीच जिम्मेदारियां बाँटी गयी । बैठक की अध्यक्षता संस्था की पूनम विग ने की । उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह आयोजन एक बड़ी ज़िम्मेदारी है । समाजहित में जरूरतमंद तबके तक लाभ पहुँचाने हेतु उचित प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान आवश्यक है । इस उद्देश्य से बैठक आयोजित कर बीते वर्ष के वैवाहित जोड़ों के बीच जिम्मेदारियां बाँटकर सफल क्रियांवयन हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान मुख्य रूप से समाधान के संरक्षक दिनेश कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए आयोजन को सफ़ल बनाने कज दिशा में उचित मार्गदर्शन दिए । उन्होंने बताया कि सभी जोड़ों ने अपने अनुभव साझा किए । यह समाधान के लिए गर्व की बात है कि सामूहिक विवाह-2015 में विवाहित सभी जोड़ें खुशहाल दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं । धन्यवाद ज्ञापन समाधान के उपाध्यक्ष तनवीर ने किया । इस दौरान विशेष रूप से समाधान के संरक्षक दिनेश कुमार , बीना खिरवाल , पूनम विग , पूनम साहू , कुलजीत सदाना , अमिता महेंद्रू , गीता वगाड़िया , रमेश खंडेलवाल , किरण शॉ , सुनीता सचदेवा , रोमी साहू , तनवीर , नर्मदेश्वर सिंह , अजय सिंह , अंजली सिंह , अंकित आनंद के अलावे रामेश्वर टुडू , अनीता मुर्मू ,मोसो सोरेन , सुहागी सोरेन , नरेश प्रधान , रुक्मिणी प्रधान , रवि महतो , रेखा नायक समेत अन्य मौजूद थें ।

