
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती ।
केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा गत दिनों की गई नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस पार्टी अगामी फरवरी 23 को अनुमंडल मुख्यालय से प्रांगण में एक जनवेदना पंचायत सभा का आयोजन करेगी ।
इसी को लेकर गुरूवार को प्रखंड कांग्रेस पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओ की एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रो इम्तियाज अंजूम ने किया । बैठक में शामिल जिलाध्यक्ष प्रो विधानंद मिश्र ने कहा कि विगत 8 नवम्बर की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनन फानन में बिना किसी अर्थशास्त्रीय सलाह के 8 नवम्बर 16 की 8 बजे रात्रि से हजार व पांच सौ के नोटों को बंद कर दिया जिसके वजह से देश में भारी अफरा तफरी मच गया । बैंकों और एटीएम के आगे लम्बी कतार का अन्तहीन सिलसिला चल पड़ा सैंकड़ों लोगों की नोटबंदी के कारण जान चली गयी और आज आलम यह है कि औधोगिक उत्पादन में लगातार भारी गिरावट जारी है अनुमान है कि सकल घरेलू उत्पादन में आने वाले वर्षों में एक से डेढ़ प्रतिशत की कमी आऐगी। में छटनी का दौर जारी है जबतक इस स्थिति में सूधार नहीं होगा तबतक हमारी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा ।
इसी बात को लेकर 23 फरवरी को अनुमंडल प्रांगण में जन वेदना पंचायत सभा का आयोजन किया गया है जिसमें अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने का आह्वान किया है वही इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष नईम उद्दीन साहब ,नगर अध्यक्ष सचिन स्वर्णकार ,पप्पू मार्शल ,मुकेश कुमार ,मनोज मिश्रा ,किरण मेहता ,शब्बीर उद्दीन ,विनोद ठाकूर ,लक्ष्माकांत शर्मा ,गौरी शंकर सिंह ,सूधीर सिंह ,पवन कुमार ,अजय कुमार , ऐजाज अंजूम,शाकिब अख्तर,नौशाद उर्फ चांद आदि लोग मौजूद रहें ।
फोटो –


