

सुराग निकालने में श्वान दस्ता हुआ असफल चोरी की वारदात बना रहस्य
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा,ब्रजेश भारती की रिपोर्ट:-
नगर पंचायत के कानू टोला स्थित पीएनबी बैंक नबादा में पदस्थापित मैनेजर सुरेश चैधरी के खाली पड़े मकान में वुधवार को अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों की सम्पती चोरी के मामले को लेकर शुक्रवार को श्वान दस्ता की डाग को मामले की जांच के लिये बुलाया गया। श्वान दस्ता टीम के रौंची डाग ने दोपहर बाद अपने लाव लश्कर के साथ मैनेजर के घर पहुंचा जहां चोरी में प्रयोग किये गये पेंचकश,खंती सहित अन्य समान को सुंध कर गंध कि दिशा में चोरी मामले का सुराग लगाने का प्रयास किया करीब दो घंटों तक पुलिस बल कुस्तें के पीछे पीछे दौड़ते रहें लेकिन कोई ठोस सुराग तक नही पहुंच पाया हलांकि डाग दो घरों तक बारी बारी से पहुंचा लेकिन जांच में कोई ठोस नतीजा नही मिलने के कारण कोई कार्यवाही नही कि जा सकी।
चोरी बना रहस्य- करीब 2 फरवरी से ही बैंक मैनेजर निजी काम से परिवार सहित दिल्ली गये थे मकान खाली पड़ा था खाली पड़े मकान में पड़ोसी की नजर दिन के समय छत पर दो नकाबपोश को घुमते देख आसपास के लोगों को सुचना दी गई लेकिन तब तक दोनों चोर फरार हो गया इस बात की सुचना फोन से मैनेजर को दी गई जब वे गुरूवार को घर पहुंचे तो चोरी की बात सामने आईं।
सोना चोरी चांदी नही- चोरी की यह बारदात इस बात को लेकर भी रहस्यमय बन गया कि चोरों ने चोरी को अंजाम दो मंजिला छत से नीचे कि मंजिल पर आ कर दी ईतना की नही चोरांे ने लेपटाप,चांदी के गहने,नकली जेवरात सहित सभी किमती समानों को नही लिया सिर्फ सोने के जेबरात की चोरी की।
अज्ञात के विरूद्व मामला दर्ज- चोरी की इस घटना को लेकर बख्तियारपुर थाना में गृहस्वामी सुरेश चैधरी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि अभी कुछ भी नही कहा जा सकता है श्वान दस्ता कोई सुराग नही दे पाया है पुलिस अन्य बिन्दुओं पर जांच कर रही है जल्द मामले का उदभेदन कर ली जायेगी।

