
ब्रजेश भारती
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा,
भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शब के साथ तीन गिरफ्तार
हरियाणा निर्मित 750एम एल के 27 बोतल के अलावे दो मोटरसाईकिल, दो मोबाईल बरामद
ट्रेन से आ रही शराब की खेप पर डीएसपी के नेतृत्व में की गई कार्यवाही
बख्तियारपुर पुलिस ने मंगलवार रात्रि सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर पुरबिया एक्सप्रेस से लेकर आ रही विदेशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगो के पास से दो ट्रोली बैग में भड़ा 750 एमएल का 27 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब मिला है। वही हिरासत में लिये गये तीनों व्यक्ति सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव का घनश्याम यादव,रामपुकार यादव व इन दोनों को स्टेशन रिसीव करने आये पप्पु कुमार बताया जा रहा है। वही दो मोटरसाईकिल दो मोबाईल भी बरामद की गई है। बुधवार को बख्तियारपुर थाना में डीएसपी अजय नारायण यादव ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आदर्श नगर दिल्ली से आने वाली पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन से कुछ लोग भारी मात्रा मे शराब लेकर आ रहे है।सूचना के उपरांत बख्तियारपुर सर्किल पुलिस की एक विशेष टीम बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत के नेतृत्व गठित की गई जिसमें सलखुआ थानाध्यक्ष तरूण कुमार तरूणेश,बनमा ओपीध्यक्ष जितेन्द्र सहनी,बख्तियारपुर पुलिस के एसआई मिथलेश कुमार सिह,राजेन्द्र प्रसाद सिह व डीएसपी के अंगरक्षक विनोद कुमार,आकाश कुमार,सिपाही कौशलेन्द्र कुमार को सामिल कर छापामारी की गई।लगभग एक बजे रात में जैसे ही पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंची के छापामारी शुरू कर दिया गया।छापामारी के दौरान दो ट्रोली बैग शराब से भरा दो लोगो के पास से बरामद किया गया है साथ ही एक व्यक्ति पप्पु यादव को भी गिरफ्तार किया गया जो उनदोनो लोगो के रिसीव करने आया था ।उन्होने बताया की बरामद विदेशी शराब 750 एम एल की 27 बोतल के अलावे एक बिना नम्बर के हीरो स्मार्ट और एक हिरो स्पलेन्डर बीआर 19 जे 4807 मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगो के पास से दो मोबाईल भी बरामद किया गया है। सभी लोगो से पुछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है।



