
ब्रजेश भारती


सहरसा।
जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह से अपराधियों ने बुधवार को उनके मोबाइल पर गुमनाम मैसेज भेजकर 25 लाख रूपये की रंगदारी मांगी है। वही रूपये नहीं दिए जाने पर मैसेज के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।
इस धमकी से शहर के अन्य डॉक्टर भी डरे-सहमे हैं। बुधवार को ही देर शाम धमकी मिली है। लेकिन इसके बारे में जानकारी गुरुवार को मिली। इससे पहले भी 26 जुलाई को स्थानीय रमेश महिला महाविद्यालय के निकट रात्रि में उनके वाहन पर गोली चलाया गया था। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। इस रंगदारी की धमकी को लेकर जिले के सभी डॉ. हड़ताल पर चले गये हैं। इससे पहले भी अपराधियों ने डॉ. आईडी सिंह से एक करोड़ की रंगदारी, डॉ. ललन कुमार से 10 लाख, कोसी पेथोलोजी से 10 लाख, डॉ. सिद्दार्थ से 5 लाख रंगदारी एवं डॉ. गणेश का अपहरण करने की कोशिश किया गया था। चिकित्सकों का कहना है कि अगर 72 घंटे के अंदर धमकी देने वाले की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मेडिकल सेवा का ठप कर दिया जाएगा। इसके आलावा आईएमए सहरसा के सभी चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की भी चेतावनी जिला प्रशासन को दिया है। साथ ही दवा प्रतिनिधियों के संगठन भी चिकित्सकों के साथ हड़ताल का समर्थन करने की बात कही है। हालांकि इस धमकी की बाबत पुलिस अभी कुछ नहीं कह रही है।

