

सहरसा
प्रखंड प्रमुख पद पर रायपुरा पंचायत के पूर्व मुख्यिा सविता देवी ने कब्जा जमा लिया। उन्होने प्रमुख पद के हुए चुनाव में कांठो पंचायत से समिति सदस्य ष्षबनम कुमारी को हराया। प्रखंड के कृषि भवन में आयोजित प्रमुख के चुनाव में अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह, अवर निवार्ची पदाधिकारी पवन कुमार ने यह चुनाव संपन कराया। समिति सदस्य के बैठक प्रांरभ करते हुए पहले समिति सदस्य को ष्षपथ कराया गया। उनके बाद चुनाव प्रंक्रिया प्रांरभ हुई। कांठो पंचायत से समिति सदस्य ष्षबनम कुमारी एवं रायपुरा से सविता देवी ने प्रमुख्य पद के लिये नामांकन भरा। नामांकन के बाद चुनाव वोटिग कराया गया। जिसमें सविता देवी को 17, ष्षबनम कुमारी को 12 एवं 1 वोट रद्व हो गया। इस तरह सविता देवी प्रमुख पद के लिये निर्वाचित हुई। अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह ने सविता देवी को प्रमुख चुने जाने की घोषण किया।
रूणा देवी बनी प्रमुख्य- प्रमुख के चुनाव के बाद उपप्रमुख्य पद के लिये नामांकन दाखिल किया। उपप्रमुख पद के लिये सिमरी से पंचायत समिति सदस्य रूणा देवी, सकडा पहाडपुर से ष्यषवंत सिंह एवं रायपुरा से रघुनंदन सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वोटिंग के बाद रूणा देवी को 20 मत, यषवंत सिंह को 7 एवं रघुनंदन सिंह को 2 मत मिला। एक मत को रद्व कर दिया। इस प्रकार रूणा देवी सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड से उपप्रमुख पद के निर्वाचित हुई।