
सरायकेला।


जिसा पुलिस ने बुधवार को रात के नौ बजे गम्हरिया थाना के पास वाहन चैंकिग के दौरान एक सुमो से दस लाख जब्त किया है। वही पुलिस ने जिस वाहन से पैसे जब्त किया है उस वाहन मे सवार लोगो से पुछताछ कर रही है।
इस सर्दभ मे जिले के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि आदित्यपुर- कांड्रा पथ पर बुधवार की रात को गम्हरिया थाना के पास चैंकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी वक्त एक सुंमो (jh 05e 5665)को रोकवाया गया । जिसकी जांच की गई तो उसमे एक बैग से एक हजार के 800 पुराने नोट और 500 के पुराने 400 रुपये थे। लगभग दस लाख रुपये थे। इतने रुपये देख कर पुलिस ने गाड़ी को रोकवा लिया और उसमे सवार तीन व्यक्तियो को को पुछताछ के लिए थाना ले आया गया। उस गाड़ी मे सुनील साह , गोविंदो प्रसाद और अमीत कुमार बैठे थे। सभी व्यक्ति आदित्यपुर के रहने वाले थे। उनसे पुछताछ की जा रही है कि ये लोग पैसे कहां से और किसके लिए ले जा रहे है।

