
जमशेदपुर।


बर्मामाइंस के पास सड़क दुर्घटना में रितिक कुमार सिंह की मृत्यु की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय के निर्देश पर भारतीय जन मोर्चा के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बर्मामाइंस के थाना प्रभारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से इस दुर्घटना में मृत रितिक कुमार सिंह के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। थाना प्रभारी ने बताया कि थर्ड पार्टी बीमा के तहत राशि मिल जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि दुर्घटना में मृतक नाबालिक था इसलिए इसमें थर्ड पार्टी बीमा का लाभ नियमानुसार नहीं मिल पाएगा। इसके बाद मुआवजा की राशि ट्रांसपोर्टर से दिलवाने की बात प्रतिनिधिमंडल ने कही। ट्रांसपोर्टर से 4 लाख रुपए की राशि मुआवजा देने पर सहमति बनी जिसमें से तत्काल 1 लाख नगद दे दिया गया और 3 लाख का चेक मृतक के परिजनों को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में जन सुविधा के प्रतिनिधि हरेराम सिंह, जिला प्रवक्ता सागर तिवारी, बर्मामाइंस मंडल के प्रतिनिधि कमल किशोर, लक्ष्मी नगर मंडल के सह संयोजक नवीन कुमार, अमरेश कुमार, अजितेश सहित मृतक के परिजन एवं भाजमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

