
जमशेदपुर।
कोल्हान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर वीमेंस कॉलेज में सेवानिवृत्त हो चुकीं इतिहास विभाग की शिक्षिका डाॅ. रेवा प्रीतिलता होरो, लाइब्रेरियन सीमा कुमारी सिंह तथा वरीय लिपिक कौशल किशोर सिंह को सम्मानित किया गया। प्राचार्या प्रो. (डाॅ.) शुक्ला महांती ने शाॅल भेंटकर उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवन की शुभकामना दी। मौके पर सामाजिक दूरी सहित अन्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रधान सहायक विश्वंभर यादव, ज्योतिप्रकाश महांती आदि उपस्थित थे।


