सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती ।
प्रखंड के रायपुरा पंचायत के उपमुखिया ने रंगदारी मांगने को लेकर बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर प्राण रक्षा की गुहार लगाई गई है।
दिये गये आवेदन में इस पंचायत के उपमुखिया रामचन्द्र सिंह ने कहा है कि हमसे दो लाख रूपया रंगदारी मांग की गई है नही देने पर अंजाम भूगतने की भी धमकी दी गई इसलिये इस बात की गहण जांच कर त्वरित कार्यवाही कर दोषी को हिरासत में लिया जाय। थाना में दिये आवेदन में कहा गया है कि सुबेदार शर्मा ,मुखिया उम्मीदवार केशव चौधरी ,नरेश शर्मा एवं दिनेश शर्मा ने एकमत होकर हमसे दो लाख रूपया की मांग की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दिया है।
इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत से पुछे जाने पर बताये की इससे पूर्व सुबेदार शर्मा ने उपमुखिया पर जबरण सादा कागज पर हथियार के बल पर अंगूठा लगाने संबंधी एक आवेदन प्राथमिक के लिये दिया था। इस आवेदन की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वही आज उपमुखिया ने रंगदारी की मांग करने का आरोप लगा कर आवेदन दिया है। पुलिस दोनो पहलू पर जांच कर रही है है की आखिर माजरा क्या है ।जल्द मामले के असली कारणों का पता लगा लिया जायेगा।
