जमशेदपुर : भाजपा नेता सह अटल सेना के जिला अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन (नीति आयोग भारत सरकार से संबद्ध) की युवा मोर्चा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। अपने मनोनयन पर रवि शंकर तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी, जिला के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और संगठन के प्रति आभार जताया। श्री तिवारी ने कहा कि लोगों को सामाजिक जीवन में सहज न्याय मिले इसके लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।