
रांची : लंदन बेस्ड कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड नथिंग ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी की नई (b) सीरीज़ का यह पहला स्मार्टफोन है, जिसे नथिंग इकोसिस्टम से जुड़ने वाले यूजर्स के लिए किफायती विकल्प के तौर पर पेश किया गया है।

Nothing Phone (4b Price in India)
नथिंग फोन (4b) की 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की प्रभावी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 8GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 33,699 रुपये है। इन कीमतों में 7.5 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं।
फोन की बिक्री 14 जुलाई 2026 से फ्लिपकार्ट के साथ-साथ क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स जैसे प्रमुख रिटेल पार्टनर्स के स्टोर्स पर शुरू हो गई है।
Nothing Phone (4b Features and Specifications)
Nothing Phone (4b में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और ग्लिफ इंटरफेस दिया गया है। स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 6 Gen 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म मौजूद है।
फोन में नथिंग की अब तक की सबसे बड़ी 6000mAh बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें TrueLens Engine 4 के साथ 50MP OIS मेन कैमरा मिलता है।
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.77 इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है।
Nothing OS 4.1 और AI फीचर्स
सॉफ्टवेयर के लिए Nothing Phone (4b) में Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 मिलता है। कंपनी के अनुसार, इसमें क्लीन यूजर इंटरफेस, Essential AI Tools और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।
यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। नथिंग फोन (4b) उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो बेहतर डिजाइन, दमदार बैटरी और साफ-सुथरे सॉफ्टवेयर अनुभव वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।


