रांची। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) और झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) के संस्थापक शाहनवाज हसन ने आज झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर पत्रकार हितों से संबंधित लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की। मुख्य मांगों में पत्रकार पेंशन योजना, पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना और पत्रकार सुरक्षा कानून शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आश्वासन दिया कि सभी लंबित मांगें जल्द पूरी की जाएंगी। ज्ञात हो कि पूर्व में भी JJA द्वारा विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने इसी आश्वासन को दोहराया था।
गंभीर रूप से घायल पत्रकार को आर्थिक सहायता
हाल ही में जमशेदपुर के फोटो पत्रकार संजीब दत्ता सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मौके पर JJA की पहल पर मुख्यमंत्री राहत कोष से उन्हें 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
संज्ञेब के अनुसार उनका इलाज रांची स्थित मणिपाल अस्पताल में लगभग दो महीने तक चला, जिसमें करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए। झारखंड सरकार द्वारा पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा न होने के कारण संजीब दत्ता को इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ा। संगठन और पत्रकार साथियों ने मिलकर भी उनकी मदद की।
बैठक में शामिल लोग
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान रांची जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला सचिव हेमंत मांझी, आकाश कुमार सोनी, वीर सिंह और अन्य पत्रकार मौजूद रहे। बैठक में सभी पत्रकारों ने इस आश्वासन पर जोर दिया कि राज्य सरकार पत्रकार हितों को प्राथमिकता दें और लंबित योजनाओं को जल्द लागू करे।
READ MORE :Jamshedpur News :जुगसलाई नगर परिषद, नौशीन खान बनी अध्यक्ष, अर्चना दुबे बनी उपाध्यक्ष
पत्रकार संगठन का संकल्प
इस बैठक के बाद पत्रकारों ने संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों और हितों के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे, साथ ही पत्रकारों के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए सरकार से समन्वित प्रयास करेंगे।






