Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची -सभी डीसी जिलास्तर पर महीने में एक बार सीधी बात करें –डॉ सुनील कुमार वर्णवाल
Top Stories

रांची -सभी डीसी जिलास्तर पर महीने में एक बार सीधी बात करें –डॉ सुनील कुमार वर्णवाल

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 15, 2019No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे राज्य में कार्यक्रम आय़ोजित होना है. यह इस सप्ताह की सबसे प्राइम एक्टिविटीज है. अतः इसके सफल आयोजन को लेकर किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए. राज्यवासियों को योगा कार्यक्रम से जोड़ने और इसके प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न साधनों का वृहत स्तर पर इस्तेमाल किया जाए. डॉ वर्णवाल आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्तों औऱ जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए योग दिवस को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये बातें कहीं.

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने कहा कि रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित होनेवाले मुख्य कार्यक्रम में जहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ लोग योग कर सकेंगे, वहीं सभी पंचायतों, प्रखंडों और जिलास्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम होना है. उन्होंने जिलों के उपायुक्तों को कहा कि योग दिवस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रखण्ड और पंचायत स्तर में होर्डिंग्स, फ्लैक्स और बैनर लगवाना सुनिश्चित करें. इसके साथ रन फॉर योग, सेमिनार, कार्यशाला समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. ये सारी गतिविधियां पंचायत स्तर पर भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि पूरे राज्य में योग का मुक़म्मल माहौल बनाया जा सके.

योग दिवस के पूर्व तीन दिनों तक योगा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आय़ोजित किए जाएं
डॉ वर्णवाल ने जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया कि योगा दिवस कार्यक्रम की सारी तैयारियां समय पूर्व पूरी कर ली जानी चाहिए. योग दिवस के पूर्व तीन दिनों तक योगा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आय़ोजित किए जाएं.

संगठनों का लें सहयोग, सोशल मीडिया पर करें प्रचार-प्रसार
डॉ वर्णवाल ने सभी जिलों के उपायुक्त को कहा कि योग दिवस पर आय़ोजित होनेवाल कार्यक्रम को लेकर स्वैच्छिक संगठनों, चैंबर आफ कामर्स, नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस), सेल्फ हेल्प ग्रुप आदि का पूरा सहयोग लें. उनके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग दिवस पर होनेवाले कार्यक्रम से जोड़ा जाए. इसके साथ ही होनेवाले कार्यक्रमों को सोशल मीडिया- फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम औऱ व्हाट्स एप्प ग्रुप के माध्यम से प्रचारित-प्रसारित करें. डॉ वर्णवाल ने कहा कि योग का संदेश घर-घर तक पहुंचना चाहिए, इसी मकसद को ध्यान में उपायुक्त सभी आवश्यक पहल करें.

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का डिस्प्ले सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाएं
डॉ वर्णवाल ने जिलों के उपायुक्तों और जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री सुकुन्या योजना से जुड़ी डिस्प्ले, होर्डिंग्स को स्कूल-क़ालेज, आंगनबाड़ी केंद्रों, आदि में अनिवार्य रुप से लगाने को कहा. उन्होंने कहा कि स्कूलों के प्रधानाचार्यों को मुख्यमंत्री सुकुन्या य़ोजना की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस योजना के संदर्भ में पूरी जानकारी दें सकें, ताकि वे उसका लाभ ले सकें.

24 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर सभी जिलों में होंगे वृहत कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सरकार की प्राथमिकता है. इन योजनाओं का किसानों को लाभ देने के लिए सरकार द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने जिलौं के उपायुक्तों को कहा कि 24 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर सभी जिलों में वृहत कार्यक्रम आय़ोजित किए जाएं. इस मौके पर किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रथम व दूसरी किस्त की राशि भेजने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने उपायुक्तों को कहा कि इन दोनों योजनाओं का भी वृहत प्रचार-प्रचार किया जाना चाहिए, ताकि सभी किसानों को इसकी पूरी जानकारी मिल सके.

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना को लेकर लगाएं शिविर
डॉ वर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी. अतः इस योजना से ज्यादा से ज्यादा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को जोड़ने के लिए शिविर लगाए जाएं. इस योजना का भी व्यापक प्रचार-प्रचार किए जाने को लेकर उन्होंने जिलों के उपायुक्तों को भी कई निर्देश दिए.

बीडीओ, सीओ अन्य अधिकारियों के साथ डीसी करें सीधी बात
डॉ वर्णवाल ने सभी जिलों के उपायुक्तों को प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों व जिलों के अन्य अधिकारियों के साथ सीधी बात करने को कहा. उन्होंने कहा कि इससे जनसमस्याओं को जिला स्तर पर दूर करने में सहूलियत हो जाएगी. उन्होंने सभी प्रखंडों से वीडिय़ो कांफ्रेंसिंग के लिए आवश्यक सुविधाएं एक सप्ताह में बहाल करने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा ई-मुलाकात अप्लीकेशन का इस्तेमाल करने के कहा.

सोलर लाइट आधारित पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें
डॉ वर्णवाल ने सभी उपायुक्तों को कहा कि राज्य के आदिम जनजाति बाहुल्य तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बाहुल्य गांव में सोलर लाइट आधारित पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता में है. इसके लिए 14 वें वित्त आय़ोग द्वारा राशि उपलब्ध कराई गई है. इसके साथ सीएसआर, डीएमएफ औऱ विधायक फंड का भी इस्तेमाल किया जाना है. उपाय़ुक्तों को उन्होंने कहा कि वे टोलों को चिन्हित कर वहां पेय़जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें. इसके अलावा पंचायतों में स्ट्रीट एलईडी लाइट लगाने और गांवों में पेभर ब्लॉक के पथ बनाने के कार्य में भी तेजी लाएं. इन सभी कार्यों का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें।

टेलीकांफ्रेंसिगं के इस्तेमाल पर जोर
डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने जिलों के उपायुक्तों को कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए टेलीक्रांफ्रेंसिंग का इस्तेमाल किया जाए. जिस दिन टेलीकांफ्रेसिंग होना है उसकी पूर्व जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को दी जाए, ताकि वे अपनी समस्याओं को टेलीकांफ्रेसिंग के दौरान रख सकें. उन्होंने यह भी कहा कि टेलीकांफ्रेंसिंग के दौरान लोगों द्वारा पूछे गए सवाल और अधिकारियों के जवाब का भी ब्योरा प्रकाशित किया जाए, ताकि वैसे लोग जो टेलीकांफ्रेंसिग में अपनी समस्या नहीं रख सके हैं औऱ किसी अन्य व्यक्ति ने उसे टेलीकांफ्रेंसिंग में उसे रखा है और उसका अधिकारी द्वारा जो निदान बताया गया है उसे वह जान सके. उन्होंने उपायुक्तों को कहा कि टेलीकांफ्रेसिंग के लिए अधिकारियों की रोस्टर तैयार कर लें, ताकि नियत दिन और समय पर वे लोगों की समस्याओं को टेलिकांफ्रेंसिंग के दौरान सुनने के लिए उपलब्ध रहें.

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री रामलखन प्रसाद गुप्ता, सभी जिलों के उपायुक्त, विभाग के उप सचिव के अलावा सभी उपनिदेशक, सहायक निदेशक और सभी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :थाईलैंड में सम्मानित हुए ज्ञानी हरविंदर सिंह

July 25, 2026

Jamshedpur News : शहर के जितेश का स्टार्टअप ALUMNEST दिल्ली में छाया

July 25, 2026

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.