
रांची।


झारखंड के कई जिलों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. स्थानीय समय के मुताबिक शाम चार बज कर सात मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए.जमशेदपुर, बाबा नगरी देवघर, गोड्डा, धनबाद, जामताड़ा, खूंटी, बोकारो आदि कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. लगभग 5 सेकेंड तक लगे झटके के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. लोग अपने दफ्तर और घरों को छोड़ कर सड़कों पर आ निकले. भूकंप का केंद्र म्यंमार था. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई

