
*मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्र, क्वारेंटाइन सेंटर और बार्डर का किया निरीक्षण*


*डीसी और एसएसपी ने दाल भात केन्द्र में ही किया भोजन*
*दाल भात केन्द्र में पहुंचे लाभुकों से पूछा- कैसा है भोजन?*
*व्यवस्था और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को दिये दिशा-निदेश*
=========================
रांची ।
उपायुक्त महिमापत रे और वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने रांची जिला के सीमावर्ती क्षेत्र तमाड़ का दौरा किया। लॉक डाउन में उन्होंने प्रखंड में मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्र, क्वारेंटाइन सेंटर और जिले की सीमा पर किये गये व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, तमाड़ भी इस दौरान उपस्थित थे।
*मुख्यमंत्री दालभात केन्द्र का निरीक्षण*
उपायुक्त रांची और एसएसपी, सबसे पहले डोडया मोड़ स्थित मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने आने वाले लोगों के किस तरह से भोजन कराया जा रहा है, इसका बारीकी से जायजा लिया। उपायुक्त रांची ने केन्द्र में भोजन की गुणवत्ता और साफ सफाई रखने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सेवा भाव से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है, दाल भात केन्द्र में आने वाले हर जरुरतमंद को भोजन उपलब्ध कराया जाये।
*दीदी किचन में डीसी, एसएसपी ने खाया खाना, बुजुर्ग महिला ने बताया-अच्छा है खाना*
निरीक्षण के दौरान डीसी और एसएसपी अमलेशा पंचायत में दिउड़ी मंदिर के पीछे स्थित सीएम दीदी किचन भी पहुंचे। इस दौरान दोनांं पदाधिकारियों ने भोजन भी किया। सीएम दीदी किचन में भोजन करने पहुंची बुजुर्ग महिला से उपायुक्त ने पूछा-खाना कैसा है? समय पर भोजन मिल जाता है या नहीं? जवाब में बुजुर्ग महिला ने बताया वो लॉकडाउन के जारी होने के बाद हर रोज यहां आती है समय पर और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल रहा है। उपायुक्त ने इस पर संतोष जताते हुए व्यवस्था और बेहतर करने को कहा।
*क्वारंटाइन सेंटर में मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा*
उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे ने तमाड़ के विभिन्न पंचायतों में बनाये गये क्वारेंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया। सेंटर में लगाये गये बेड, क्वारेंटाइन किट, अन्य सुविधाओं को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारी को दिशा निदेश दिये।
*साफ सफाई पर ध्यान दें, सैनिटाइजेशन जरुरी- उपायुक्त*
उपायुक्त ने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहां भी संक्रमण की आशंका है वहां सैनिटाइजेशन करें। क्वारेंटाइन सेंटर के साथ-साथ, दाल भात केन्द्रों, सरकारी कार्यालयों और अन्य जगहों पर भी उन्होंने सैनिटाइजेशन करने का निदेश दिया।
*चेकपोस्ट पहुंचे, व्यवस्था देखा*
उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची तमाड़ क्षेत्र के दौरे के दौरान रांगामाटी बॉर्डर पर भी पहुंचे और वहां की गयी व्यवस्था का जायजा लिया। सीमावर्ती इलाके में व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा निदेश दिये।
=========================
👉 *ख़ुद का बचाव ही दूसरों का बचाव है*
👉 *सोशल डिस्टेंसिंग का करें अनुपालन*
👉 *कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा घटायें*
👉 *हाथों को साबुन से धोना रखें याद*
👉 *खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें*
👉 *ध्यान रखें, लापरवाही न करें।*
=========================
★ *ज़िला कंट्रोल रूम-1950*
★ *हेल्पलाइन नंबर-1075,181*
★ *टोल फ्री चिकित्सकीय सलाह-104*
★ *टोल फ्री एंबुलेंस सेवा- 108*
★ *अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर-11-23978046*
★ *DPM-9431103012*
★ *Dist. Epidemiologist-0651-221561*
*& 7903782859*

