
धनबाद: यदि आप मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस (Train Status) जरूर चेक कर लें। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के धनबाद मंडल (Dhanbad Division) के तहत आने वाले निमियाघाट – भोलीडीह – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जं. (गोमोह) – मतारी – निचितपुर – तेतुलमारी रेलखंडों पर महत्वपूर्ण नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जा रहा है। इस मेगा ब्लॉक और इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर रेलवे ने 11 अगस्त को कई प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है और कई ट्रेनों के समय को पुनर्निर्धारित (Reschedule) किया है।
इन ट्रेनों का बदला गया रूट (Diverted Trains)
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को दो मेमू ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, जो इस प्रकार है:
ट्रेन नंबर 13503 (वर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस): 11 अगस्त को यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग की बजाय आसनसोल- धनबाद- चन्द्रपुरा- राजाबेड़ा के रास्ते चलेगी।
ट्रेन नंबर 13504 (हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस): 11 अगस्त को वापसी में यह ट्रेन भी राजाबेड़ा- चन्द्रपुरा- धनबाद- आसनसोल के रास्ते चलाई जाएगी।
READ MORE :Shravani Mela 2026: सासाराम, डेहरी और डीडीयू के काँवरियों के लिए खुशखबरी! जसीडीह जाने के लिए रेलवे ने बनाया ये खास प्लान, देखें पूरा टाइमटेबल
घंटों लेट से खुलेंगी ये 5 ट्रेनें (Rescheduled Trains)
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण लंबी दूरी की एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के खुलने के समय में भी भारी बदलाव किया गया है। 11 अगस्त 2026 को ये 5 ट्रेनें अपने शुरुआती स्टेशन से पुनर्निर्धारित (Reschedule) कर चलाई जाएंगी:
ट्रेन नंबर 13545 (आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस): आसनसोल से 90 मिनट की देरी से खुलेगी।
ट्रेन नंबर 12357 (कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस): कोलकाता से 90 मिनट विलंब से रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 13320 (रांची-दुमका एक्सप्रेस): रांची से 90 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन नंबर 13554 (वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर): वाराणसी से 60 मिनट विलंब से खुलेगी।
ट्रेन नंबर 53347 (गोमोह-बरवाडीह पैसेंजर): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जं. (गोमोह) से सबसे ज्यादा 180 मिनट (3 घंटे) की देरी से रवाना होगी।

