
जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट होस्ट क्लब एवं रोटरी क्लब ऑफ पटना मीड टाउन तथा रोटरेक्ट डिस्ट्रिक्ट 3250 ऑर्गेनाइजेशन के द्धारा संयुक्त रूप से आॅनलाइन तीन दिवसीय रोटरी इंटरनेशनल इ-रायला द रोड मैप-यंग लीडर्स कांक्लेव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तीनों दिन 44 डिस्ट्रिक्ट रोटेरियंस एंड रोट्रैक्टर्स समेत 1200 लोग शामिल हुए। तीनों दिन अलग-अलग प्रकार के कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के वितेजाओं को सम्मानित भी किया गया। इस प्रतियोगिता के दौरान समारोह समापन के दिन मिस्टर और मिस इ रायला चुने गए जिनका नाम पूजन शाह एवं ऋषिका रोका है। कार्यक्रम मंे तीनों दिन बतौर अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन राजन गंडोडोत्रा, रोटेरियन कमल संघवी, डिस्ट्रिक्ट रोटरेक्ट रिप्रेजेंटेटिव रोतारैक्टर तस्लीम ए गुल, डिस्ट्रिक्ट रोटरेक्ट सेक्रेटरी रोतारैक्टर आयुष शाश्वत एवं रोटरी रायला चेयर पर्सन रोटेरियन श्वेता चंद मौजूद थे। प्रथम दिन मुख्य वक्ता रोटेरियन डॉ अमित मुखर्जी, रोटेरियन संजीव मोहंती, मिस विनीता सोरेन, मिस्टर विक्रम अग्निहोत्री ने अपने विचारों से सबका मनोबल प्रोत्साहन किया। दूसरे दिन मुख्य वक्ता रोटेरियन अल्पना शुक्ला, डॉक्टर अंजली छाबरिया, मिसेज आर्टिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन प्रतिम बनर्जी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी रोटेरियन संजीव ठाकुर ने अपने विचारों से सबका मनोबल बढ़ाया। तीसरे दिन मुख्य वक्ता पीडीजी संदीप नारंग एवं मिस्टर अनिल स्वरूप ने पूरे प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। डीजी राजन गंडोत्रा, डीआरआर तस्लीम ए गुल ने पूरे हर्षोल्लास के साथ सारी गतिविधियां करवाई। इस समारोह का समापन अनेकों उपहारों के साथ हुआ। अंत में डीआरआर तस्लीम ए गुल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए समारोह समाप्त किया।


