
जमशेदपुर।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ द्वारा घोषित प्रदेश कमिटी को संतुलित और युवा शक्ति से लैश बताते हुए भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शुभकामना व्यक्त किया । उन्होंने कहा की जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो समेत सांगठनिक क्षमता के धनी रामबाबू तिवारी , कमलेश सिंह , दीप श्रीवास्तव , रमेश हांसदा ,मनोज कुमार सिंह , के अलावे प्रदेश भर के वरीय नेताओं और युवा शक्ति से परिपूर्ण कमिटी से सूबे में भारतीय जनता पार्टी में नई ऊर्ज़ा का सूत्रपात होगा तथा ग्रासरूट कार्यकर्ताओं में समर्पण की भावना बढ़ेगी । उन्होंने बताया कि प्रदेश कमिटी पूर्णतः संतुलित है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को मज़बूती मिलेगी । उन्होंने साथ ही कहा कि नई प्रदेश कमिटी से सरकार और संगठन में अभूतपूर्व समंवय बनेगी जिससे राज्य में विकास को गति मिलेगी ।

