
जमशेदपुर/ शहर के सुंदरनगर के सरजमदा में रहने वाले ग्रामीण काफी संख्या में जिले के उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा और उस ज्ञापन के माध्यम से सारजमदा स्थित इजीएल मैदान को कुछ असमाजिक तत्वों के द्रारा अतिक्रमण करने की शिकायत की. मीडिया से बातचीत के दौरान ग्रामीणो ने कहा सरजमदा के पास इजीएल मैदान को जिला प्रशासन ने खेल के मैदान के रुप में छोड़ा था, जहां क्षेत्र के रहने वाले बच्चे खेला करते थे लेकिन इधर बीते कई दिनों से कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा यहां पर मंदिर के नाम पर जमीन को कब्जा किया जा रहा है. साथ ही साथ वहां की जमीन को भी बेचने का काम किया जा रहा, जिससे वहां का सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की संभावना है. इस ज्ञापन को जिला प्रशासन गंभीरता पूर्वक से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करे. ताकि किसी प्रकार की घटना घटित न हो.



