
*आपदा सेवा सदैव ध्येय के साथ एनडीआरएफ कोरोना वायरस से निपटने में लगातार कर रही है कार्यवाही


आपदा सेवा सदैव ध्येय के साथ 9 बटालियन एनडीआरएफ के बचावकर्मी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के दिशा में लगातार जिला प्रशासन के समन्वय से मुस्तैदी से अपने काम में जुटे हुए है। मंगलवार को एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने सिवान जिलान्तर्गत रघुनाथपुर प्रखण्ड में पंजवार गाँव में तथा पचरुखी प्रखण्ड में सहलौर गाँव में सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल घोल का छिड़काव कर एरिया सेनिटाइजेशन की कार्यवाही किया। इसके अलावे एनडीआरएफ के कार्मिकों ने बेगुसराय के बरौनी प्रखण्ड में तथा नवादा शहर इलाके में भी एरिया सेनिटाइजेशन की कार्यवाही किया। मानवीय सेवा के तहत 9 बटालियन एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने मुसहरी बिहटा (पटना) में जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों को खाना वितरण भी किया।
इस कार्यवाही के दौरान मौजूद लोगों को साफ-सफाई और कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नुस्खे भी एनडीआरएफ के कार्मिकों द्वारा बताया गया। लोगों को सरकार द्वारा घोषित किये गये लॉकडाउन को पालन करने को भी कहा गया। सोशल डिस्टेनसिंग को मेन्टेन करने का सलाह दिया गया तथा इसका फायदा बताया गया। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 9 बटालियन एनडीआरएफ की 15 सब-टीमें सिवान, बेगुसराय, पटना, मुंगेर, नवादा, नालन्दा तथा गया जिलों में तैनात है। मौजूदा जैविक आपदा से निपटने में प्रशासन को हर सम्भव मदद पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ के बचावकर्मी सतत तत्पर व तैयार है।

