
बिहटा (पटना) स्थित 9वीं बटालियन एनडीआरएफ में शनिवार, 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कमान्डेंट विजय सिन्हा ने उपस्थित बटालियन के बचावकर्मियों को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई द्वारा राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए किये गये महत्वपूर्ण योगदान से अवगत कराया।


राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के दौरान कमान्डेंट विजय सिन्हा की अध्यक्षता में एनडीआरएफ के कार्मिकों ने देश की एकता तथा अखंडता को बनाये रखने की शपथ ली। कमान्डेंट सिन्हा ने जानकारी दिया कि 9वीं बटालियन एनडीआरएफ द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस बटालियन हेडक्वार्टर बिहटा के साथ-साथ कम्पनी तैनाती स्थल दीदारगंज (पटना), रिजनल रेस्पांस सेन्टर सुपौल, देवघर तथा राँची में भी मनाया गया।

