
राजेस तिवारी
पटना |


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना में छठ घाटों का निरीक्षण कियानिरीक्षण के बाद उन्होंने घाटों की स्थिति पर संतोष प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से सद्भाव से छठ पर्व मनाने की अपील की तथा उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्रीने छठ घाटों का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा किघाटों की स्थिति संतोषजनक है। वहां जो भी इंतजाम किए जाने थे, किए गए हैं। उन्होंने इसके लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। निरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री महेश्वर हजारी, मंत्रीकृष्णनंदन वर्मा तथा गृह सचिव, मुख्यसचिव और डीजीपी भी थे।

