Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » पटना-हाजीपुर हुआ जाना आसान,दीघा रेल पुल मे शुरु हुआ यात्री ट्रेनो का परिचालन शुरु
Top Stories

पटना-हाजीपुर हुआ जाना आसान,दीघा रेल पुल मे शुरु हुआ यात्री ट्रेनो का परिचालन शुरु

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 4, 2016No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पटना।
उत्तर बिहार के लोगो को हाजीपुर जाने के लिए गांधी सेतु के जाम से अब मुक्ती मिल गई । क्योकि दीघा पुल पर यात्री ट्रेनो का परिचालन बुधवार से शुरु हो गया । यानि कहा जाए कि उत्तर बिहार के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राजधानी से उत्तर बिहार को जोड़ने वाली दीघा पुल पर जब पहली ट्रेन दौड़ी तो लोगों ने हाथ हिलाकर इसका अभिवादन किया। लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने पर फूले नहीं समा रहे थे। दीघा पुल पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होते ही पटना से हाजीपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, बरौनी, समस्तीपुर, गोरखपुर सहित कई शहरों तक जाने का वैकल्पिक मार्ग भी मिल गया। पहले दिन पाटलिपुत्र गोरखपुर सवारी गाड़ी, पाटलिपुत्र नरकटियागंज इंटरसिटी ट्रेन जैसी सात ट्रेनें दीघा पुल से होकर चलाई गईं जबकि एक ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन न आने के कारण रद्द रही।
दीघा पुल होकर पहली ट्रेन पाटलिपुत्र बरौनी पैसेंजर सुबह 8.55 बजे पाटलिपुत्र से रवाना हुई। 50 किमी की स्पीड से चलती ट्रेन का यात्रियों ने तालियां बजाकर व जयकारा लगाकर स्वागत किया। लोग इतने उत्साहित थे कि प्लेटफॉर्म पर उतरकर ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहे थे। पाटलिपुत्र जंक्शन से पहलेजा तक ट्रैक के दोनों ओर लोग सड़क किनारे, खेतों में व छतों पर से हाथ हिलाकर ट्रेन का स्वागत कर रहे थे।
इधर, पहले स्टॉपेज पहलेजा स्टेशन तक ट्रेन पहुंची ही थी कि ट्रैक पर डेरा जमाए ग्रामीणों ने भरपुरा के पास पटना बरौनी पैसेंजर को रोक दिया। जबकि गोरखपुर-नरकटियागंज- सोनपुर सवारी गाड़ी गोरखपुर से मुजफ्फरपुर होकर हाजीपुर पहुंची और पाटलिपुत्रा जाने के लिए सोनपुर पहुंची लेकिन हंगामे की वजह से सोनपुर से ही टर्मिनेट कर इसे हाजीपुर की ओर लौटा दिया गया। पाटलिपुत्र जंक्शन से इस ट्रेन को गोरखपुर के लिए 11.25 बजे खोला जाना था लेकिन ट्रेन पाटलिपुत्र से रद्द रही।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, नितीन नवीन सहित कई लोगों ने पाटलिपुत्र जंक्शन से पहलेजा तक बरौनी जाने वाली डेमू ट्रेन की सवारी की। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से स्टेशन का नाम बदलने के लिए अपनी मांग भी रखी।
पहलेजाघाट स्टेशन का नाम बदलने को भरपुरा में विरोध
पहलेजा घाट स्टेशन का नाम भरपुरा करने को लेकर वहां रेलवे ट्रैक पर ग्रामीण झंडा-बैनर लेकर सुबह से ही जमा थे। इसके पूर्व उन्होंने पहलेजा जंक्शन के नाम पर दूसरा रंग पोत दिया था। पहलेजा स्टेशन से ट्रेन को तीन बार खोला गया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस स्टेशन पर लाया गया।
आरपीएफ कमांडेंट संतोष कुमार चंद्रन व सोनपुर डीआरएम एमके अग्रवाल के समझाने के बावजूद ग्रामीण मानने को तैयार न थे। उनके सामने ही ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और भरपुरा के पास रेल का रास्ता चार घंटे तक रोके रखा। रेल प्रशासन व वैशाली जिला प्रशासन के अधिकारियों के काफी मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीणों ने रास्ता दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.