राजेस तिवारी
पटना | ज्यादा दिन नहीं हुए जब टीम इंडिया के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी ने एक पोस्टर जारी कर बताया था की उनका पहला और आखिरी प्यार धोनी है | लेकिन धोनी का पहला प्यार साझी नहीं है | अगले महीने रिलीज़ हो रही फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में बताया गया है की धोनी का पहला प्यार उनकी पत्नी साक्षी नहीं बल्कि बिहार के दरभंगा की एक लड़की थी |
20 की उम्र में हुआ था प्यार
बात उन दिनों की है जब धोनी करीब 20 साल के थे | वे उनके संघर्ष के दिन थे | बताया जा रहा है की उन दिनों उनका प्रियंका झा नाम की लड़की से अफेयर चल रहा था | दोनों शादी भी करना चाहते थे |
सड़क हादसे में हो गई मौत
साल 2003-0 4 में धोनी ने तीन देशो की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया | धोनी क्रिकेट की दुनिया में मशगूल हो गए थे | तभी अचानक ऐसा हादसा हो गया जिससे वे अंदर तक टूट गए | एक सड़क हादसे में प्रियंका झा मौत हो गई |
सदमे में डूब गए धोनी
इस हादसे से धोनी को गहरा सदमा पंहुचा | इससे बाहर निकलने में उनको करीब साल भर का वक्त लगा | इसके बाद धोनी ने खुद को संभाला और पूरी तरह क्रिकेट में डूब गए |
सितंबर में रिलीज़ हो रही फिल्म
धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी 30 सितंबर को रिलीज़ होगी इसमे क्रिकेट के साथ ही उनके निजी जीवन पर भी काफी कुछ देखने को मिलेगा । फिल्म में धोनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत नज़र आएंगे | धोनी की पत्नी साक्षी के रोल में कियारा आडवाणी नज़र आएगी |

