
पटना।


71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज 9 बटालियन एनडीआरएफ हेडक्वार्टर बिहटा (पटना) में कमान्डेंट विजय सिन्हा ने अपने कार्मिकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने बल के कार्मिकों एवं उनके परिवार को श्री सत्य नारायण प्रधान, महानिदेशक, एनडीआरएफ तथा अपनी तरफ से राष्ट्र के 71वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
इस अवसर पर उन्होंने ‘जय हिन्द’, ‘जय भारत’ के साथ एनडीआरएफ के ललकारा को भी अपने जवानों के साथ पूरे जोश व उत्साह के साथ पुकारा-
“एनडीआरएफ का एक ही मंत्र, आपदा सेवा सदैव सर्वत्र'” !!
उन्होंने कार्यक्रम के आखिर में अपने जवानों को कहा कि आज इस शुभअवसर पर हम सभी प्रण लें कि बल की पहचान को कायम रखते हुए देश व समाज हित में लगातार निःस्वार्थ भाव से ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में काम करते रहेंगे और लोगों की अपेक्षा व विश्वास पर सदैव खरा उतरेंगे।

