
साकची में तैलिक साहू महासभा का मिलन समारोह आयोजित
जमशेदपुर। रविवार को साकची गंधक रोड मैदाऩ में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला का मिलन समारोह सह वनभोज मेंसमाज की एकजुटता पर बल दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामाशाह और कर्मा माता की तस्वीर पर श्रद्धांजलि देकर की गयी। अध्यक्षता संस्था के जिला अध्यक्ष राकेश साहू एवं मंच संचालन चंदन काशी ने किया। इस मिलन समारोह कार्यक्रम में लगभग तीन हजार से अधिक लोग शामिल हुए।
मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। जब तक समाज के सभी लोग कदम से कदम मिलाकर नहीं चलेंगे तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि समाज को और आगे ले जाने के लिये हमें शिक्षा को विशेष महत्व देना होगा। शिक्षा के माध्यम से हम सभी लक्ष्य को हासिल कर सकते है। इसके लिए हमें जागरूक होने की जरूरत है, तभी हम अपना अधिकार पाने में सफल एवं सक्षम हो सकेंगे।
समाज के गणमान्य क्रमशः अशोक साव,राजकिशोर साहू,बैधनाथ साव,चन्द्रिका साव,प्रमोद गुप्ता, राजेश प्रसाद गुप्ता, विदेशी साव, रामकृपाल साव, राजवल्लभ साव, बलराम साव,बी ऐन साह,रामगोपाल जसवाल, कालेश्वर साहू,मुनिलाल साव, साहब समेत महिला टीम की रूपमणी साव,अनित देवी, अनिता साव, सरस्वती साव, चित्रा साव आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता पर बल दिया। सबने समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति की सहभागिता को जरूरी बताया।
मौके पर मनोरंजन के लिए कई प्रकार के खेलों का आयोजन भी किया गया। सभी खेल के प्रथम, द्धिीिय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही मैट्रिक एवं इंटर में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले समाज के 20 छात्रों को भी शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।
इसे सफल बनाने में महसाचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, राजकिशोर प्रसाद गुप्ता,सोबुदशिव लोचन साह, पिंटू साव,रंजीत साव,भोला प्रसाद,विजय साव,विरेन्द्र साव, रंजित कुमार, अजय कुमार साव, सूरज प्रसाद, विजय साव, दीपक साव, परमानंद साव, राहुल कुमार, विवेक गुप्ता, मुकेश कुमार साव, शिबू कुमार साव, सत्यनारायण प्रसाद, कामता प्रसाद, सुरेश प्रसाद, अशोक साहू, मनोज कुमार एवं राहुल कुमार समेत महिला मोर्चा की अनिता साह, काजल साह का महत्वपुर्ण योगदान रहा। अंत में सुरेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



