
जमशेदपुर।

कुछ दिन पूर्व नदी में नहाने के दौरान बरोदघाट में डूब ने से जुगसलाई बंगालिपाड़ा के दो बच्चों की दर्दनाक मृत्य हो गई थी । सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष और शिक्षाविद पारस नाथ मिश्रा ने मृतक दीपक ग्वाला और अभिषेक कुमार के जुगसलाई स्थित
आवास जा कर उनके शोकाकुल परिजनों से मिल कर संवेदना व्यक्त किया और दुख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने का आग्रह किया । पारस नाथ मिश्रा ने मृतक दीपक के पिता प्रदीप ग्वाला और अभिषेक कुमार के पिता अजय साह को आर्थिक मदद की साथ ही साथ दोनों परिवारों को राशन उपलब्ध कराया । दोनों परिवावालों को पारस नाथ मिश्र ने तात्कालिक आर्थिक और राशन के मदद के अलावा भी भविष्य में हर तरह से मदद का आश्वाशन दिया । उन्होंने दोनों परिवार के बच्चों को पढ़ाने में मदद की बात भी कही । उन्होंने मृतक के भाइयों से कहा कि उनकी सफलता और उज्ज्वल भविष्य उनकी भाई को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी ,इसी मन लगा कर पढ़ने का सलाह दिया । ज्ञात हो कि दोनों डूबने से मृत दोनों बच्चे पड़ोसी है और दोनों के परिवार किराए के मकान में रहतें है । दीपक और अभिषेक घर से बिना बताए नदी में नहाने चले गए थे जिस दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी । पारस नाथ मिश्र के साथ बसंत सिंह , रामशंकर सिंह , संतोष ठाकुर , उषा सोनकर ,राम रजक थे ।

