
तीन ने मेदिनीनगर मे दम तोड़ा


पलामु ।
हादसे के पांच घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर लाया गया था। इनमें अजय चौरसिया( 30)समेत तीन घायलों को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक घायल अमरदीप पाठक उर्प पिंटू(28) वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है।
चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी इंद्रजीत महथा व शहर थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे।
——————–
एक भाई जख्मी दूसरे की गई जान
स्कार्पियो हादसे में सात लोग मारे गए। इनमें से तीन की शिनाख्त देर रात तक हो पाई थी। इनमें सदर अस्पताल में राजेंद्र कुमार(27),पिता छोटे लाल महतो, निरंजन कुमार(30), पिता स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद और अजय चौरसिया (30),पिता शिव नारायण चौरसिया शामिल हैं। हादसे में मारे गए निरंजन कुमार व घायल भुअर प्रसाद(28) दोनों सगे भाई हैं। दुर्घटना में चुन्नू पांडेय,पिता मुक्ति पांडेय भी गंभीर रुप से घायल हैं।
——–
कोट
*स्कार्पियो दुर्घटना में सात बरातियों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अभी तीन ही लोगों की शिनाख्त हो पाई है।
इंद्रजीत महथा, एसपी पलामू

