
जमशेदपुर।चीन में फैले कोरोनो वायरस के कारण स्टील ही नही कई उधोग प्रभावित हुए है। उक्त बाते जमशेदपुर मे टाटा संस के चैयरमैन एन चन्द्रशेखरन ने संवाददातो से बातचीत करके हुए कही। वे जमशेदपुर में संस्थापक दिवस समारोह में भाग लेने आए हुए थे। इस दौरान उन्होने पत्रकार के द्रारा कोरोना पर पुछे गए सवाल का जबाब दे रहे थे। उन्होने कहा कि कोरोना वायरस से काफी देश प्रभावित हुए है ऐसा नही है कि सिर्फ टाटा स्टील को असर हुआ है। हालाकि स्टील उधोग के उत्पादन में कोई असर नही हुआ है। लेकिन ट्रांसपोटिग चैन जरुर प्रभावित हुए है। उन्होने कहा कि बकायदा प्रबंधन की नजर इस पर है। ताकि इसका प्रभाव टाटा कंपनी के संचालन न पड़े।उन्होने उम्मीद जताई की जल्द ही कोरोना वायरस का असर खत्म होगा। चैयरमैन ने कहा कि 150 पुरानी टाटा ने दो दो विश्व यूद्ध से कई उतार चढाव देखे है। इन आने वाले चुनौतियों का पुरी क्षमता के साथ उसका सामना किया जाएगा है। इस दौरान चैयरमैन ने टाटा स्टील के भविष्य की योजनाओ के बारे में चर्चा करते हुए कहा है कि अगामी 2025 तक हम टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट. कांलिगानगर. भूषण स्टील और उषा मार्टिन की मदद से 25 मिलियन टन स्टील का उत्पाद किया जाएगा। और उसी लक्ष्य पर टाटा स्टील काम कर रही है। इस दौरान उन्होने संस्थापक दिवस के अवसर पर लोगो को शुभकामनाए दी।



