Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » नई दिल्ली-रेलवे योजना एवं निवेश संगठन की स्‍थापना की जाएगी
Top Stories

नई दिल्ली-रेलवे योजना एवं निवेश संगठन की स्‍थापना की जाएगी

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 25, 2016Updated:February 25, 2016No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली।
भारतीय रेल राष्‍ट्रीय रेल योजना-2030 विकसित करेगा

रेलमंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने आज संसद में वर्ष 2016-17 का रेल बजट पेश करते हुए हमारी योजना पद्धतियों में सुधार-सशक्‍तिकरण का शुभारंभ किया। श्री प्रभु ने कहा कि रेलवे योजना एवं निवेश संगठन विद्यमान अवसंरचना को विकसित करने और उसे अधिक मजबूत बनाने के लिए यह अत्‍यधिक उपयुक्‍त है कि उनके लिए निवेश की व्‍यवस्‍था अत्‍यधिक प्रभावशाली और पारदर्शी ढंग से की जानी चाहिए। इसके लिए रेल योजना एवं निवेश संगठन स्‍थापित किया जाएगा। इस संगठन का कार्य मध्‍यावधि (5 वर्ष) तथा दीर्घावधि (10 वर्ष) की कोरपोरेट योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना और उसके आधार पर उन परियोजनाओं की पहचान करना है जो कोरपोरेट लक्ष्‍यों को पूरा करें। यह संगठन, स्‍वतंत्र रूप से बाजार के रूख और उसकी व्‍यावहारिकता का अध्‍ययन करेगा अथवा मानक कार्यविधि तथा अनुमानों के आधार पर विस्‍तृत परियोजना रिपोर्टों को तैयार करने में सहायता करेगा। इसके अलावा, यह चिह्नित परियोजनाओं के लिए वित्‍तपोषण के अभिनव मैकेनिज्‍म का प्रस्‍ताव करेगा।

रेल मंत्री ने रेलवे नेटवर्क के विस्‍तार के लिए दीर्घावधि योजना परिदृश्‍य की व्‍यवस्‍था करने के लिए हमने राज्‍य सरकारों, जन-प्रतिनिधियों तथा अन्‍य संगत केन्‍द्रीय मंत्रालयों सहित सभी हितधारकों के परामर्श से ‘राष्‍ट्रीय रेल योजना’ (एनआरपी-2030) तैयार करने का निर्णय लिया है। उन्‍होंने कहा कि एनआरपी-2030 में रेल नेटवर्क का परिवहन के अन्‍य साधनों में सामंजस्‍य स्‍थापित करने और उन्‍हें एकीकृत करने का प्रयास किया जाएगा ताकि देशभर में निर्बाध बहुआयामी परिवहन नेटवर्क का लक्ष्‍य हासिल करने के लिए सम्‍मिलित रूप से कार्य करने का वातावरण बने। इससे सुरंगों तथा मेगापुल के साथ-साथ नई रेल लाइनों और नए राजमार्गों को बिछाकर परिवहन नेटवर्क की एकीकृत योजना बनाने और लागत के इष्‍टतमीकरण का माननीय प्रधानमंत्री जी का विज़न भी हासिल होगा।
वृद्धों और दिव्यांगों की सहायता के लिए सारथी सेवा का विस्तार अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी किया जाएगा

रेलवे स्टेशनों पर विश्रामालयों की घंटे के आधार पर बुकिंग

स्मार्ट सवारी डिब्बें शुरू किए जाएंगे

रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु आज संसद में वर्ष 2016-17 का रेल बजट प्रस्तुत करते हुए घोषणा की कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी परिचालनिक हॉल्‍ट स्‍टेशनों को वाणिज्यिक हॉल्‍ट में बदला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोंकण रेलवे में स्‍टेशनों पर वृद्धों और दिव्‍यांग यात्रियों की सहायता के लिए शुरू की गई सारथी सेवा का बहुत से और स्‍टेशनों पर विस्‍तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए उपलब्ध मौजूदा सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिनमें यात्री, मौजूदा पिक अप एंड ड्राप सेवा और व्‍हील चेयर सेवाओं के अलावा भुगतान आधार पर बैटरी चालित कारें, कुली सेवाएं आदि बुक कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रेल यात्राओं के लिए बुकिंग करते समय वैकल्पिक यात्रा बीमा उपलब्‍ध कराने की दिशा में भारतीय रेल द्वारा बीमा कंपनियों के साथ काम कर रही है।

श्री प्रभु ने रेल यात्रियों की जरूरत को पूरा करने के लिए विश्रामालयों की बुकिंग मौजूदा न्‍यूनतम 12 घंटे के स्‍थान पर घंटे के आधार पर शुरू करने का प्रस्‍ताव किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा विश्रामालयों को आईआरसीटीसी को सौंपा जाएगा, ताकि इनका पेशेवर तरीके से प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

श्री प्रभु ने कहा कि शिशुओं के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं की कठिनाइयों को कम करने के लिए ट्रेन में बच्‍चों के लिए खानपान के पदार्थ उपलब्‍ध कराए जाएंगे। इसके अलावा स्‍टेशनों पर शिशु आहार, गरम दूध और गर्म पानी उपलब्‍ध कराया जाएगा और गाड़ि‍यों के शौचालयों में शिशुओं के लिए चेंजिंग बोर्ड भी मुहैया कराए जाएंगे।

रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों के आराम में वृद्धि करने की दृष्टि से, सवारी डिब्‍बों के डिजाइन और लेआउट में बदलाव करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि वहन क्षमता को बढ़ाया जा सके और ऑटोमेटिक दरवाजे, बार-कोड रीडर, बायो वैक्‍यूम टॉयलेट, वॉटर लेवल इंडिकेटर, कूड़ेदान की व्‍यवस्‍था, एर्गोनोमिक सीटें, बेहतर साज-सज्‍जा, वेंडिंग मशीनें, मनोरंजन स्‍क्रीन, विज्ञापन के लिए एलईडी लिट बोर्ड, पी ए सिस्‍टम और अन्‍य सुविधाओं सहित नई सुख-सुविधाओं की व्‍यवस्‍था हो। इन नए स्‍मार्ट (स्‍पेशली मॉडिफाइड इस्‍थेटिक रीफ्रेशिंग ट्रेवल) सवारी डिब्‍बों से हमारे ग्राहकों की बढ़ती आवश्‍यकताओं की पूर्ति होगी और उच्‍चतर वहन क्षमता के कारण परिचालन की यूनिट लागत की कमी भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि रेलवे की मंशा अजमेर, अमृतसर, बिहार शरीफ़, चेंगनूर, द्वारका, गया, हरिद्वार, मथुरा, नागपट्टनम, नांदेड़, नासिक, पाली, पारसनाथ, पुरी, तिरूपति, वेलंकन्‍नी, वाराणसी और वास्‍को जैसे धार्मिक महत्‍व के स्‍टेशनों के सौंदर्यीकरण तथा यात्रियों की सुविधाओं की व्‍यवस्‍था करने का का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने की है। उन्होंने कहा कि रेलवे महत्‍वपूर्ण तीर्थस्‍थलों को जोड़ने के लिए आस्‍था सर्किट गाड़ि‍यां भी चलाना चाहता है।

श्री प्रभु ने राज्‍यों से अपील की कि वे आगे आएं और पीपीपी माध्‍यम से सैटलाइट टर्मिनल स्‍थापित करने में भागीदारी करें।
इस वर्ष 100 स्‍टेशनों पर वाई-फाई सेवा प्रारंभ की जाएगी और अगले 2 वर्षो में 400 और स्‍टेशनों पर यह सुविधा उपलब्‍ध होगी

रेलमंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने आज संसद में वर्ष 2016-17 का रेल बजट पेश करते हुए कहा कि रेलवे स्‍टेशनों पर विशेषकर युवा और कारोबारी यात्रियों के लिए वाई-फाई सेवाएं उपलब्‍ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष 100 स्‍टेशनों पर और अगले 2 वर्षों में 400 रेलवे स्‍टेशनों पर वाई-फाई सेवाएं उपलब्‍ध कराने का प्रस्‍ताव है। उन्‍होंने कहा कि इसके अंतर्गत गूगल के साथ साझेदारी का प्रयास किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष ट्रैक मैनेजमेंट सिस्‍टम (टीएमएस) का एप्‍लीकेशन शुरु किया गया था। इससे रेलपथ निरीक्षण, निगरानी और अनुरक्षण के कार्यकलाप एक आईटी प्‍लेटफॉर्म पर आ गए हैं और एसएमएस. और ई-मेल के रूप में ऑटोमैटिक अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। टीएमएस के इन्‍वेंटरी प्रबंधन मॉडयूल के परिणामस्‍वरूप इन्‍वेंटरी में 27,000 एमटी की कमी आई है, जिससे 64 करोड़ रु. की बचत हुई है और 53 करोड़ रुपए मूल्‍य के समकक्ष 22,000 एमटी स्‍क्रैप की पहचान हुई है। उन्‍होंने कहा कि 2016-17 के दौरान, संपूर्ण भारतीय रेल पर यह प्रणाली कार्यान्वित हो जाएगी।

टिकटिंग, शिकायत निवारण और अन्‍य समस्‍याओं के लिए अलग-अलग डिजिटल समाधानों के तहत दो मोबाइल ऐप होंगे। एक एप से टिकट संबंधी सभी कार्य किए जाएंगे और दूसरे से सभी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण का प्रावधान होगा और सुझाव प्राप्‍त किए जाएंगे।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने साल 2016-17 के लिए रेल बजट पेश कर रहे हैं. चार तरह की नई ट्रेनों का एलान किया है. जिनमें हमसफर, तेजस, उदय और अंत्योदय नाम से नई ट्रेनें चलाई जाएंगी.
रेल बजट में मुख्य तौर पर पांच चीजों पर जोर होगा. इनमें कस्टमर सर्विसेज, मालभाड़े से ज्यादा से ज्यादा कमाने, किराया में बिना बढ़ोतरी किए कमाई बढ़ाने, पारदर्शिता और रिफॉर्म शामिल हैं.
LIVE UPDATE:
सुरेश प्रभु ने कहा,- दिल्ली में रिंग रोड की तरह रिंग रेल की सुविधा
सुरेश प्रभु ने कहा,- मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन का काम शुरू
सुरेश प्रभु ने कहा,- पत्रकारों के लिए ई-टिकट बुकिंग की सुविधा होगी
सुरेश प्रभु ने कहा,- मुंबई में प्लेटफॉर्म को ऊंचा किया जाएगा
सुरेश प्रभु ने कहा,- डबल डेकर ऐसी उदय ट्रेनें चालई जाएंगी
सुरेश प्रभु ने कहा,- तीर्थ स्थानों के लिए आस्था सर्किट ट्रेनें चलाए जाएंगे
सुरेश प्रभु ने कहा,- अब ट्रेन यात्रियों के लिए बीमा होगी
सुरेश प्रभु ने कहा,- मनोरंजन के लिए ट्रेनों में एफएम रेडिया की सुविधा होगी
सुरेश प्रभु ने कहा,- विकल्प ट्रेन का विस्तार किया जाएगा
सुरेश प्रभु ने कहा,- जननी योजना के तहत ट्रेनों में बच्चों के लिए दूध का इंतज़ाम होगा
सुरेश प्रभु ने कहा,- अंत्योदय ट्रेन में सिर्फ अनारक्षित सीटें होंगी
सुरेश प्रभु ने कहा,- तेजस ट्रेन 130 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी
सुरेश प्रभु ने कहा,- हमसफर, थ्री एसी ट्रेन होगी
सुरेश प्रभु ने कहा,- हमसफर, तेजस, उदय और अंत्योदय नाम से नई ट्रेनें
सुरेश प्रभु ने कहा,- महिला यात्रियों के लिए 182 हेल्पलाइन नंबर
सुरेश प्रभु ने कहा,- यात्री डिब्बों में बुजुर्गों के लिए 50 फीसदी रिजर्वेशन
सुरेश प्रभु ने कहा,- मोबाइल एप के लिए टिकट बुक करने की सुविधा
सुरेश प्रभु ने कहा,- सवारी गाड़ी में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट लगाए गए हैं
सुरेश प्रभु ने कहा,- स्टेशनों पर 2500 वेंडिंग मशीन लगाए गए हैं
सुरेश प्रभु ने कहा,- ट्रेन की औसत स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक करने का लक्ष्य है
# सुरेश प्रभु ने कहा,- अगले साल 2800 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाने का काम पूरा करने का लक्ष्य है
# सुरेश प्रभु ने कहा,- ई- प्लेटफॉर्म पर सभी तरह से खरीद हो रही है
# सुरेश प्रभु ने कहा,- काम में पारदर्शिता लाने के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है
# सुरेश प्रभु ने कहा,- जम्मू-कश्मीर को रेलवे से जोड़ने के लिए काम हो रहा है
# सुरेश प्रभु ने कहा,- पूर्वोत्तर भारत को रेलवे से बेहतर तरीके से जोड़ा जाएगा
# सुरेश प्रभु ने कहा,- रेलवे के बिजलीकरण पर जोर है, इस साल इसे दोगुना किया गया
# सुरेश प्रभु ने कहा,- 2020 तक 95 फीसदी ट्रेनों को समय पर चलाया जा सकेगा
# सुरेश प्रभु ने कहा,- मानव रहित फाटक की व्यवस्था लाना है, इसपर काम हो रहा है
# सुरेश प्रभु ने कहा,- समय पर गाड़ी चलाना, साल 2020 तक सबको रिजर्वे टिकट सबको मुहैया कराना लक्ष्य है यानी 2020 तक जब चाहें तब टिकट की व्यवस्था होगी
# सुरेश प्रभु ने कहा,- कोशिश है कि जरूरत के हिसाब से लोगों को आरक्षित टिकट मिले
# सुरेश प्रभु ने कहा,- हमारी कोशिश है कि लोग आराम से यात्रा करें
# सुरेश प्रभु ने कहा,- सिर्फ किराया बढ़ा कर कमाई नहीं ब़ढ़ाएंगे, हम कमाई के दूसरे विकल्पों को देख रहे हैं
# सुरेश प्रभु ने कहा,- काम करने के तरीके में बदलाव जरूरी है
# सुरेश प्रभु ने कहा,- दुनिया में मंदी का समय है और ये हमारे लिए चुनौतियों का सम है
# सुरेश प्रभु ने कहा,- बजट सिर्फ रेल बजट नहीं है, लोगों की अकांक्षा का प्रतीक भी है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

AAJ KA RASIFAL :08 दिसम्बर 2025 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

December 8, 2025

Jamshedpur News :Tata Steel UISL MD Rituraj Sinha Passes Away; Political and Industrial Fraternity Express Deep Grief

December 7, 2025

Jamshedpur News :टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के एमडी ऋतुराज सिन्हा के निधन पर राजनीतिक नेताओं ने जताया शोक

December 7, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.