
नई दिल्र्ली।
रेलवे बोर्ड ने काउंटर से मिलने वाले आरक्षित टिकटों का आकार बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि उस पर विज्ञापन प्रकाशित कर आमदनी बढ़ाई जा सके। टिकट बड़ा होने से यात्रियों को उस पर लिखे हेल्पलाइन नंबर भी स्पष्ट नजर आएंगे। अभी इन नंबरों पर विज्ञापन प्रिंट होने से पढ़ने में असुविधा होती थी।
तीन सेंटीमीटर बढ़ेगी लंबाई-चौड़ाई
नई व्यवस्था में आरक्षित टिकट का आकार 15.6 सेंटीमीटर लंबा और 9.6 सेंटीमीटर चौड़ा हो जाएगा। वर्तमान में टिकट का आकार 12.7 सेंटीमीटर लंबा और 7.2 सेंटीमीटर चौड़ा होता है। रेलवे बोर्ड ने जोन को भेजे पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि टिकट के 30 फीसदी हिस्से में यात्रियों से संबंधित सूचनाएं होंगी। शेष 70 फीसदी जगह पर विज्ञापन होगा।

