
जमशेदपुर: महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले में भव्य आयोजन की शुरुआत हो रही है। खेल मंत्रालय (भारत सरकार), खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय (झारखंड सरकार) तथा जिला प्रशासन (खेल विभाग) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28 से 30 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय खेल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


इस वर्ष के आयोजन की थीम “Khelega Bharat, Jeetega Bharat” रखी गई है, जिसके तहत जिले के विभिन्न डे-बोर्डिंग केंद्रों और स्थानीय स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
READ MORE :CHAIBASA NEWS :चाईबासा के टोंटो में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या, दो गिरफ्तार
तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा
जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इन तीन दिनों में निम्नलिखित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं:
27 अगस्त 2026 (TRIBUTE): महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए ड्रॉइंग प्रतियोगिता (Drawing Competition) और खेल जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
29 अगस्त 2026 (PLAY): “Ek Ghanta Khel Ke Maidan Mein” के संदेश के तहत विभिन्न डे-बोर्डिंग केंद्रों में वॉलीबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सरजामदा स्टेडियम में एक रोमांचक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
30 अगस्त 2026 (MOVE): इस दिन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए योग, प्राणायाम, वॉकाथॉन (Walkathon) और विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
जिला खेल कार्यालय द्वारा युवाओं और खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और फिटनेस को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, लिया सुरक्षा का संकल्प
मुख्य बिंदु
आयोजन की तिथि: 28 से 30 अगस्त 2026 तक।
मुख्य थीम: “Khelega Bharat, Jeetega Bharat”।
प्रमुख गतिविधियां: ड्रॉइंग प्रतियोगिता, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, योग और वॉकाथॉन।
स्थान: सरजामदा स्टेडियम और जिले के विभिन्न डे-बोर्डिंग केंद्र।


