
जमशेदपुर।

भाजपा के तिरंगा यात्रा के दौरान बिना हेलमेट के बाईक पर तिरंगा पक़ड़ कर सासंद विधुत वरण महतो के जिला मे चर्चा का विषय बन गया है।जहां एक दिन पुर्व ही रांची मे आयोजित सुबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास इसी कार्यक्रम मे बाईक पर हेलमेट पहन कर ट्रॉफिक नियम का कानुन का पालन करते दिखे। लेकिन देश भक्ती दिखाने के चक्कर मे भाजपा के आम कार्यकर्ता तो दुर सासंद विधुत वरण महतो हेलमेट लगाना भुल गए। यही नही वे जिस बाईक पर बैठे थे। उस बाईक के चालक भी हेलमेट को नही लगा रखे थे। यही यात्रा के दौरान इस मामले मे भाजपा के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरीय नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी भी नियम तोड़ने से नही चुके।
गौरतलब है कि बहारागोड़ा मे सासंद विधुत वरण महतो के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा के तहत बाईक रैली निकाली गई थी। इसकी शुरुआत चाकुलिया प्रखण्ड से शुरु होकर झारखंड के सीमा दाडीशोल मे समाप्त हुई। बाईक रैली मे जितने भी लोग शमिल थे किसी ने भी हेलमेट पहनाना उचित नही समझा।
Comments are closed.