Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR – MP ने मुसाबनी ग्रुप ऑफ माइंस की राखाकॉपर, चापड़ी एवं सुरदा माइंस को खोलने की भी की मांग, कहा-प्लांट एवं माइंस खुलने से बढ़ेगा रोजगार
Breaking News

JAMSHEDPUR – MP ने मुसाबनी ग्रुप ऑफ माइंस की राखाकॉपर, चापड़ी एवं सुरदा माइंस को खोलने की भी की मांग, कहा-प्लांट एवं माइंस खुलने से बढ़ेगा रोजगार

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 11, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

JAMSHEDPUR।हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की बन्द पड़ी मऊभंडार प्लांट, राखाकॉपर एवं चापड़ी तथा सुरदा माइंस को जल्द चालू कराने के लिए सांसद विद्युतवरण महतो लगातार प्रयासरत है। सांसद ने बुधवार को केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलकर बंद पड़ी प्लांट एवं खदानों को चालू कराने के लिए मांगपत्र भी सौंपा है। इस सम्बंध में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव ने जानकारी दी है।
सांसद विद्युतवरण महतो ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर बताया कि वर्ष 1932 से ही एचसीएल की मऊभंडार में प्लांट स्थापित है। कम्पनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण प्लांट बीते करीब दो वर्ष से बन्द पड़ी है जिससे हजारों ठेका मजदूर बेरोजगार हो गए है। आर्थिक तंगी के ठेका मजदूरों के लिए परिवार का भरण-पोषण से लेकर बेटियों की शादी तथा बच्चों की पढ़ाई तक कराना मुश्किल हो गया है। प्लांट बन्द होने से स्थायी मजदूर भी अपने भविष्य को लेकर आशंकित है। एचसीएल के सीएमडी से कई दफा प्लांट चालू करने की मांग की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। प्लांट चालू कर युवाओं को रोजगार देने के बजाए प्रबंधन निजी कंपनियों को कॉपर कन्सन्ट्रेट बेच रही है जिसे लेकर मजदूरों के बीच नाराजगी व्याप्त है। सांसद ने केन्द्रीय मंत्री से बन्द पड़ी प्लांट को जल्द चालू कराने की मांग की है ताकि महामारी के बीच मजदूरों को परेशान होना नहीं पड़े।

सांसद ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की राखाकॉपर एवं चापड़ी माइंस को जल्द शुरू कराने की मांग, कहा-खदानें खुलने से मऊभण्डार प्लांट को मिलेगा पर्याप्त कन्सन्ट्रेट, विदेश से आयत पर खत्म होगी निर्भरता

सांसद विद्युतवरण महतो ने केन्द्रीय खान मंत्री से राखाकॉपर एवं चापड़ी माइंस भी शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राखाकॉपर एवं चापड़ी माइंस को शुरू कराने के लिए 5 वर्ष पूर्व ही सभी जरूरी क्लियरेंस एचसीएल को दिला दी गई थी। दो साल पूर्व तत्कालीन सीएम रघुवर दास ने कम्पनी के सीएमडी संतोष शर्मा संग बन्द खदानों को चालू करने तथा रोआम में कन्संट्रेटर प्लांट की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया था। कंसंट्रेट प्लांट के लिए तत्कालीन राज्य सरकार पहले ही एचसीएल को 100 एकड़ जमीन उपलब्ध करा चुकी है। एचसीएल को खदानों के संचालन के लिए माइन डेवलपर्स एंड ऑपरेशन (एमडीओ) नियुक्त करना था जो वर्ष 2018 से ही सभी प्रकार की अनुमोदित एवं मंजूरी प्राप्त करने के बाद भी लंबित थी। इसके बाद भी एचसीएल ने माइंस खोलने की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की है। खदानों के एमडीओ के लिए ठेकेदार तक नियुक्त नहीं कर सकी है। कम्पनी के दो सीएमडी केडी दीवान एवं संतोष शर्मा इस दरम्यान रिटायर हो गए है जबकि तीसरे सीएमडी अरुण शुक्ला का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है। एचसीएल के तीनों सीएमडी ने बन्द खदानों को खोलने की दिशा में कभी भी कोई ठोस एवं सकारात्मक कदम नहीं उठाया है जिससे स्थानीय लोगों के बीच नाराजगी है। सांसद ने कहा कि खदानें खुलने से मऊभंडार प्लांट को पर्याप्त मात्रा में अयस्क मिल सकेगा। साथ ही कॉपर की घरेलू जरूरत को भी एचसीएल काफी हद तक पूरी कर सकेगा। वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत सरकार ने विदेश से करीब 75 सौ करोड़ रुपए मूल्य के लगभग 1.5 लाख टन परिष्कृत ताम्बे का आयात किया था। एचसीएल की खदानें खुलने से देश को बाहर से आयत करने पर ज्यादा निर्भर रहना नहीं पड़ेगा। वही, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

सांसद ने केन्द्रीय खान मंत्री से की अपील-सुरदा माइंस की लीज नवीकरण के लिए राज्य सरकार पर बनाए दबाव

सांसद विद्युतवरण महतो ने केन्द्रीय खान मंत्री से सुरदा खदान के लीज नवीकरण को लेकर चर्चा की। कहा कि राज्य सरकार द्वारा लीज नवीकरण को मंजूरी नहीं दिए जाने के कारण सुरदा माइंस बीते डेढ़ वर्ष से बन्द पड़ी है। यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य एवं गरीब पिछड़ा है। केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ एचसीएल को एनओसी जारी की थी। एनओसी के आधार पर ही राज्य सरकार ने लीज नवीकरण को मंजूरी देने की बात कही थी। हालांकि सरकार ने अब तक मंजूरी नहीं दी है जिससे हजारों मजदूर बेरोजगारी की मार झेल रहे है। लीज नवीकरण को लेकर मजदूर लगातार आंदोलन भी कर रहे है। सांसद ने केन्द्रीय मंत्री से अपील किया कि राज्य सरकार पर लीज नवीकरण के लिए दबाव बनाएं। सांसद के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उन्हें बताया कि उनकी (सांसद) मांग पर दो बार पहले भी राज्य सरकार से बात कर सुरदा माइंस के लीज नवीकरण को मंजूरी देने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। केन्द्रीय मंत्री ने पुनः सुरदा माइंस के लीज नवीकरण को लेकर राज्य सरकार से बात करने का भरोसा दिया है जिससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूरों को रोजगार मिल सकें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

December 14, 2025

Jamshedpur News :जुगसलाई राणी सती दादी मंदिर में आयोजित शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

December 14, 2025

Jamshedpur News :झारखण्ड तेलुगु ब्राह्मण समाजम का वार्षिक मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

December 14, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.