
जमशेदपुर।

पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद शहर मे छिनतई की घटना रुकने का नाम नही ले रहा है। आज फिर अपऱाधियो सोनारी थाना क्षेत्र में ठहल रहे एक व्यक्ति मोबाईल छिनतई का प्रयास किया गया। उसी के विरोध करने मे अपराधियो ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जिसे स्थानिय लोगो के प्रयास से इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी स्थिती स्थिर है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह सोनारी टी ओ पी के दौ सौ मीटर दुरी पर एक वृद्ध ठहर रहे थे। उसी वक्त् एक बाईक पर सवार दो अपराधियो ने उससे मोबाईल छिनने का प्रयास किया। इस घटना कुछ ही दुरी पर स्थित अपने दोस्तो के साथ खेल रहे कालीचरण साहू ने देख लिया। वह वहां से उठकर उस वृद्ध को बचाने के लिए दौड़ा।उसके पहुंचाने पर बदमाशो ने उसे गोली मार दी। हालाकि यह गोली उसके पैर मे लगी है। जिसके कारण वह बाल बाल बच गया। उसके बाद स्थानिय लोगो के प्रयास से उसे इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया है। उसने बताया कि गोली मारने के बाद बदमाश बालीचेला स्कूल की ओर भाग गए। वही घटना की सुचना पर सोनारी पुलिस घटनास्थल पहुंची। और मामले की छानबीन में जुट गई है।

