
जमशेदपुर। जुगसलाई में श्री राणी सती दादी जी का 20वां दो दिवसीय श्री मंगसीर नवमी महोत्सव 21-22 नवम्बर (गुरूवार एवं शुक्रवार) को धूमधाम से मनाने की तैयारियां श्री राणी सती सत्संग समिति के तत्वाधान में जोर-शोर से चल रही हैं। पहले दिन गुरूवार को सुबह 8 बजे से 1008 महिलाओं द्वारा शोभायात्रा जुगसलाई राणी सती दादी मंदिर से निकलेगी, जो विभिन्न मार्गाो से होते हुए वापस मंदिर आकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में समिति के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन किया जायेगा। इसी दिन संध्या 8 बजे से मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भजन संध्या में धनबाद के भजन गायक पिंटू शर्मा, जमशेदपुर के सुधीर शर्मा, नैहा कौर दादी जी के चरणों में अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन शुक्रवार को माँ राणी सती दादी का भव्य मंगल पाठ का आयोजन दोपहर दो बजे से जुगसलाई डिकोस्टा रोड़ स्थित रंगलाल मैरेज हाउस में होगा। मंगल पाठ का वाचन के लिए मुम्बई सेे सुदर्शन कुमार आ रहे हैं। नृत्य- नाटिका के लिए सोनू एण्ड गु्रप द्वारा मनमोहक झाकी की प्रस्तुति दी जायगी। श्री राणी सती दादी माँ का भव्य फूलों के साथ श्रृंगार, अखण्ड जयोत, चुनडी उत्सव आदि आकर्षण का केन्द्र होगा। मंगल पाठ ओर कलश शोभायात्रा में भाग लेने हेतु 8292850001, 9234896000, 9431117622 इन नम्बर पर सम्पर्क कर कूपन प्राप्त किया जा सकता हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्य समिति की बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया की अध्यक्षता में समिति के जुगसलाई कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल, बैजनाथ शर्मा, अजय अग्रवाल, गोविन्द भारद्वाज, मनीष केडिया, राजेश अग्रवाल, सुधीर शर्मा, सुनील चैधरी, प्रदीप अग्रवाल, निर्मल पाटवारी, दिनेश अग्रवाल, दिलीप केडिया, दिलीप अग्रवाल, राजेश कसेरा, विनोद गर्ग, कमल अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अनिल खाणडेवाल, मनोज अग्रवाल, ओमप्रकाश भारद्वाज, बसंत श्रीवास्तव, अवतार सिंह आदि उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजेश अग्रवाल ने किया।

