
जमशेदपुर । कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाकिर खान के नेतृत्व में मानगो नगर निगम कार्यालय में मानगो क्षेत्र में वयाप्त समस्यों को लेकर प्रदर्शन किया गया , बड़ी संख्या में इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय का घेराव कर निगम के अधिकारियों के मनमर्जी के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की । इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाकिर खान ने बताया कि पूरे मानगो क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और निगम इसपर ध्यान नही दे रही है , जबकि कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा कई एक बार पत्र के माध्यम से क्षेत्र में सफाई की मांग की गई , इन्होंने कहा कि मंदिर हो या मस्जिद , गुरुद्वारा हो या गिरजाघर पूजा स्थलों में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है और विभाग इसकी सफाई नही करवा रही है , प्रदर्शन के उपरांत उन्होंने मांग पत्र के माध्यम से मांग की है कि छह दिनों के भीतर विभाग इसपर करवाई करते हुए क्षेत्र में सफाई करवाये अन्यथा आगे इनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा ।



