मधुुबनी -मंत्री की अध्यक्षता में बाढ़ राहत से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन | Bihar Jharkhand News Network

मधुुबनी -मंत्री की अध्यक्षता में बाढ़ राहत से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

0 117
AD POST

मधुबनी।जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बाढ़ राहत से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी,  शीर्षत कपिल अशोक, अपर समाहत्र्ता, मधुबनी,  दुर्गानंद झा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी,  सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी, अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर,  शंकर शरण ओमी समेत सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।
बैठक में जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से माननीय मंत्री महोदय को बाढ़ से हुई क्षति एवं विभिन्न विभागों द्वारा बाढ़ राहत में किये गये कार्यो की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। साथ ही बताया गया कि शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा मधुबनी जिले के 35,222 लोगों के खाते में 21,13,32,000 रूपये जी0आर0(मुख्य साहाय्य) राशि भेजी गयी है। शेष व्यक्तियों के खाते में भी राशि भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
माननीय मंत्री, जल संसाधन विभाग, बिहार के द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कि बाढ़ राहत कार्य में जिला प्रशासन द्वारा बेहतर कार्य किया गया है, ऐसा फीडबैक जिले के आम लोंगो के माध्यम से सुनने को मिल रहा है। उन्हें आम लोगों के माध्यम से जो जानकारियां मिल रही थी, उसी के अनुरूप जिला प्रषासन द्वारा दिखाया जा रहा रिपोर्ट भी है। आपदा के समय मिले सहायता को कोई भूलता नहीं है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बाढ़ राहत से संबंधित कार्यो में तेजी लाने का निदेश दिया। साथ ही बाढ़ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों को जिले में आयी बाढ़ से तटबंधों के कटाव स्थल की मरम्मति का कार्य शीघ्र करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी 22 जुलाई से भारी वर्षापात होने की संभावना है, अतः उससे पहले बांधों की मरम्मति का कार्य पूर्ण करें। बाढ़ नियंत्रण के पदाधिकारियों द्वारा बांध की मरम्मति का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से वैसे तटबंधों के संबंध में भी जानकारी देने को कहा जो प्रथमदृष्टया कमजोर प्रतीत होते है, अथवा उनके टूटने की संभावना है।
माननीय मंत्री, जल संसाधन विभाग, बिहार ने जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख को बेनीपट्टी में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल का एक अलग डिविजन शीघ्र खोलने का निदेश दिया। अभियंता प्रमुख द्वारा शीघ्र इस दिशा में कार्रवाई करने की बात कही गयी। बेनीपट्टी डिवीजन बन जाने से महाराजी बांध एवं अधवारा समूह की नदियों के छोटी-छोटी तटबंधों के देखरेख में आसानी होगी।
उन्होंने सभी विभागों के पदाधिकारियों यथा-विद्युत, सड़क निर्माण विभाग,बाढ़ नियंत्रण, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग,कृषि विभाग एवं अन्य सभी विभागों के पदाधिकारियों को बाढ़ राहत कार्य में तेजी लाने एवं प्रभावित लोगों तक शीघ्र राहत पहुंचाने का निदेश दिया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More