

संजय कुमार सुमन
मधेपुरा।
ग्रामीण विभाग के निर्देशानुसार नवनिर्वाचित मुखिया व वार्ड सदस्य प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय चौसा परिसर स्थित सभागार भवन में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रखंड विकास पधाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा कहा कि मुखिया पंचायत का प्रमुख व्यक्ति होता है। पंचायत के लोगों की समस्याओं का समाधान के साथ साथ विकास को नई दिशा प्रदान करना भी उनका अहम काम होता है। उन्होने पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकार एव कर्तव्यों पर विशेष रुप प्रकाश डालते हुए कहा कि आप पंचायत के प्रतिनिधि हैं।पंचायत का सम्पूर्ण विकास करने की जिम्मेवारी आपकी है।जो भी विकास योजना चयन करें वो सार्वजनिक हित को देखते हुए करें। प्रशिक्षक परमानंद मंडल,प्रवीण कुमार प्रसून,निरंजन कुमार नीरज,दीपक ने बिहार सरकार के सात निश्चय और सरकारी योजनाओं पर विस्तृत रुप से चर्चा की।
प्रशिक्षण में मुखिया अरजपुर पूर्वी रिंकू कुमारी,पश्चिमी सरिता सुमन,लौआलगान पश्चिमी के संतोष साह,पैना की बीबी इसरत समेत विभिन्न पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्य मौजूद थें


