Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » मधेपूरा-आजादी के 70 साल बाद भी कोसी का विकास नही हुआ-पप्पु यादव
Top Stories

मधेपूरा-आजादी के 70 साल बाद भी कोसी का विकास नही हुआ-पप्पु यादव

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 14, 2016No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

SANJAY KUMAR SUMAN

संजय कुमार सुमन
मधेपुरा
मधेपुरा के राजद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी कोसी का विकास नही हुआ। बिहार में अपराधी हीरो बन रहे हैं। राजनीति इच्छा शक्ति मर गई है। बिहार में शराब की बोतल मिलने पर अफसर और पत्रकार जेल जा रहें हैं। राजद-जदयू की सरकार में आलमनगर विधान सभा का विकास नही विनाश हुआ है।
पप्पू यादव आज चौसा में युवा समाजसेवी रेहाना सुल्ताना के घर बकरीद मिलन समारोह में आये थे। उन्होने सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार को लेकर जनता से जागने का आह्वान करते हुए कहा कि कामकाज की भ्रष्ट व्यवस्था में बदलाव के लिए लोगों को गोलबंद होना पड़ेगा। जब सरकार अपराधियों को तवज्जो देगी तो विकास कहाँ से होगी।इसके लिये समाज और राजनीतिक दोनों समान रुप से दोषी है।एक सवाल के जवाब में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जब समाज के लोग नोट लेकर वोट देंगे तो आप विकास की कैसी परिकल्पना कर सकते हैं। राजद सांसद पप्पू यादव भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोशित दिखे। कहा कि थाना ब्लॉक दलाल का अड्डा बन गया है। बिहार का नदी वरदान है ना कि अभिशाप। नौ नदी बिहार में है। नदियों पर बाँध नही बना। यदि बना दिया जाता तो बिहार को बाढ़ से मुक्ति मिल जाती। जिन नदियों पर बाँध बना 1992 से जमे गाद को बाहर नही निकाला गया,बाढ़ तो आयेगा ही। जब तक जनता जागेगी नहीं, हालात नहीं सुधरेंगे।
हमारे प्रतिनिध पत्रकार संजय कुमार सुमन से बातचीत के दौरान कहा कि अगर लालू शहाबुद्दीन का नीतीश को भय दिखाएंगे तो नीतीश कुमार के पास भी ब्रह्मास्त्र है। क्रिमिनल का जोर चल रहा है।शहाबुद्दीन का बयान यह तय कर दिया कि दो से तीन महीने के बाद बिहार में क्रिमिनल का यूज होगा। अपराधियों को अपने साथ बनाये रखने में कोई पीछे नही है। सबके पास क्रिमिनल का फौज है। जब समाज का नेतृत्व कोई माफिया करेगा तब अपराध बढेगा। अपराधियों की बदौलत ही सरकार चल रही है।बिहार के इस हालत पर राजनीतिक की नजर नही है। कम से कम जाति,धर्म,मजहब पर राजनीति ना हो। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे ‘रावण राज’ से मुक्ति के लिए बिहार की जनता छटपटा रही है। जनता नया विकल्प तलाश रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश के मुंह से कानून के राज की बात अच्छी नहीं लगती है। मैं उन शक्तियों के खिलाफ लड़ रहा हूं, जो लोकतंत्र का अपहरण करना चाहते हैं। जो अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। सांसद ने आतंकमुक्त, अपराधमुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त बिहार बनाने के लिए भागलपुर से आंदोलन प्रारंभ करने की बात कही।
सांसद यादव ने कहा राजनीतिज्ञ आज पूंजीवादियों के हाथों में कठपुतली बन गए हैं और उनके आपराधिक विचार वाले तत्वों से नजदीकी संबंध हैं।
विकास मुद्दे पर पूछे जाने पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 30 वर्षों तक राजद और जदयू के विधायक ने लगातर आलमनगर विधान सभा का प्रतिनिधत्व किया बावजूद इसके विकास नही होना अपने आप में एक बड़ा सवाल है। हर नेताओ ने यहाँ के लोगों को ठगने का काम किया है।फुलौत के कोसी नदी पर बाँध बना कर बाढ़ को रोका जा सकता है। बाबा विशु राउत मंदिर को पर्यटन का दर्जा दिलाया जायेगा। नवगछिया से कुर्सेला भाया चौसा,पुरैनी,भवानीपुर पथ को एन एएच में शामिल कराया जायेगा। इसके लिये केंद्रीय मंत्री गडकरी साहब से बातचीत की गई है।
इस मौके पर रेहाना सुल्ताना ने चौसा की समस्याओं पर सांसद पप्पू यादव का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समाधान करने की मांग की।मौके पर जाप नेता जयप्रकाश सिंह,अखिलेश कुमार यादव,घोषई मुखिया सुनील कुमार यादव,अरजपुर पश्चिमी मुखिया प्रतिनिधि सुबोध कुमार सुमन,तफशीर आलम,आफताब आलम,साई इस्लाम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.