
जमशेदपुर
जिला पुलिस ने ल़ॉक डाउन के उल्लघन करने के मामले मैं शहर के अलग थानो से 41 लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगो को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार बूधवार को जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा 14 लोगो की गिरफ्तारी हुई है। जबकि सबसे कम कम बहारागोड़ा और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से हुई है जहां एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जबकि जुगसलाई थाना और टेल्को थाना क्षेत्र में चार-चार व्यक्तियो की गिरफ्तारी हुई है। वही गोलमुरी से आठ, बर्मामाईस से 6 और आजादनगर से 3 लोगो की गिरफ्तारी हुई है।सभी लोगो को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।



