
जमशेदपुर।


भारतीय संस्कृति में जगन्नाथ धाम चारों धामों में से विशेष महत्व रखता है और आज की रथ यात्रा तो श्रद्धालु और भगवान जगन्नाथ के मिलन का अनुपम दिवस होता है इसी पुण्य पावन दिवस के उपलक्ष्य पर खासमहाल रथ यात्रा में पूर्व विधायक व भाजपा के युवा प्रिय नेता कुणाल षडंगी शामिल हुए।
आज जगन्नाथ मंदिर कमिटी के द्वारा श्री षडंगी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कुणाल षडंगी ने कहा खासमहल में आयोजित इस पावन रथयात्रा में मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ उसके लिए मैं यहां के आयोजकों एवं सभी लोगो का आभार प्रकट करता हूं और श्री जगन्नाथ जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी देशवासियों के दीर्घायु व सुखद जीवन की कामना करता हूं।

