
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 45 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। संबंधित व्यक्तियों का डाटा कलेक्शन किया जा रहा है।
इससे पहले देर शाम तक पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 11 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई थी| जिसमें 2 लोगों का हजारीबाग, 1 का बक्सर, 1 दिल्ली, 1 जम्मू कश्मीर, 2 आरा, 1 कोलकाता तथा 1 का गोरखपुर का ट्रेवल हिस्ट्री है।
देर शाम तक मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में से 3 संक्रमित सुंदरनगर, 2 टेल्को, 1 कदमा, 1 बारीडीह, 2 बागबेड़ा नया बस्ती, 2 कदमा के रहने वाले हैं। कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है।
जिले के उपायुक्त रवि शकंर शुक्ला ने लोगो से अपील की है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।
कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने पर आज 04 लोगों को किया गया डिस्चार्ज
टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती 04 संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने पर आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज हुए लोगों में 1 टेल्को, 1 कदमा तथा 2 गोलमुरी के रहने वाले हैं।

