
चाईबासा। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के बाद राज्य सरकार द्वारा घोषित दो दिवसीय राजकीय शोक के मद्देनजर कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कुलसचिव डॉ. अमर कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय मुख्यालय समेत सभी अंगीभूत एवं संबद्धता प्राप्त महाविद्यालय 6 और 7 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :लेफ्टिनेंट प्रतीक सिंह का ओटीए से प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटने पर भव्य स्वागत, परसुडीह में आयोजित हुआ मिलन समारोह
विश्वविद्यालय मुख्यालय और सभी कॉलेज रहेंगे बंद
कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र Ref. No. KU/R/1375/26, दिनांक 06/09/2026 में कहा गया है कि राज्य में घोषित राजकीय शोक के अनुपालन में विश्वविद्यालय मुख्यालय तथा इसके अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत एवं संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों में 6 सितंबर और 7 सितंबर 2026 को अवकाश रहेगा।
इस दौरान विश्वविद्यालय एवं संबंधित कॉलेजों के नियमित शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य बंद रहेंगे।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: रुपेश कतियार ने जीती परवेज मेहता गोल्फ चैंपियनशिप 2026
7 सितंबर की सभी परीक्षाएं स्थगित
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 7 सितंबर 2026 को निर्धारित सभी पूर्व निर्धारित परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा बाद में की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय कुलपति के आदेश और दिवंगत मंत्री के सम्मान में घोषित राजकीय शोक के अनुपालन के तहत लिया है। छात्रों को नई परीक्षा तिथि की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

