गम्हरिया
—–
श्रीरामपुर विस्थापित-प्रभावित श्रमिक सहयोग समिति लिमिटेड की एक बैठक राम हाँसदा की अध्यक्षता में गम्हरिया स्थित शहनाई भवन में आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य रुप से आदिवासी छात्र एकता के केन्द्रीय अध्यक्ष जोसाई मार्डी उपस्थित थे। इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्राफ्ट्समैन कंपनी द्वारा कार्य से निकाले गए छह कर्मचारियों समेत स्थानीय विस्थापित-प्रभावित लोगों को नियोजन नहीं देने पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि कंपनी के अधीनस्थ करीब 250 मजदूर हैं जिसमें अन्य राज्यों के अधिक हैं। श्री हाँसदा ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा स्थानीय विस्थापित-प्रभावितों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दे रही है। इस कारण कई स्थानीय विस्थापित-प्रभावित आईटीआई, डिप्लोमा कर बेरोजगार होकर भटक रहे हैं। इस बावत समिति द्वारा कई बार कंपनी प्रबंधन को लिखित रुप से ज्ञापन सौंपकर सकारात्मक रुख अपनाने की मांग की गई। बैठक में आगामी 29 फरवरी से इन मांगों को लेकर कंपनी गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर आदिवासी छात्र एकता के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इन्दर हेम्ब्रम, महासचिव दूर्गाचरण हेम्ब्रम, समिति के लक्ष्मण हाँसदा, वरुण नायक, नन्दलाल टुडू, नवीन मुर्मु, बुधराम बेसरा, सिंधुराम किस्कू, बुद्धेश्वर हाँसदा, अजीत महतो समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
