
जमशेदपुर।


पॉलिथीन बैग्स के प्रयोग से होने वाले हानियों के प्रति जागरूक करते हुए ज़िला प्रशासन के पॉलिथीन मुक्ति अभियान के सहयोगार्थ सामाजिक संस्था “समाधान” ने शुक्रवार को कदमा बाज़ार में जागरूकता अभियान चलाया । इस क्रम में संस्था के सदस्यों ने सब्जी एवं फल विक्रेताओं को पॉलिथीन में सामग्रियां न बेचने हेतु आग्रह किया। वहीं ख़रीददारी कर रहे लोगों के बीच समाधान द्वारा इको-फ्रेंडली कैरी बैग्स वितरित करते हुए उनसे पॉलिथीन बैग्स का प्रयोग न करने की अपील की गयी । मौके पर बतौर मुख्यातिथि ज़िला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी संजय पांडेय एवं समाधान संस्था के संरक्षक दिनेश कुमार मौजूद रहें । उन्होंने लोगों से सहयोग कर जन अभियान बनाने का आह्वाहन किया । अभियान की अगुआई कर रही समाधान संस्था की अध्यक्षा पूनम विग ने कहा कि अनजाने में दुकानदारों से हम पॉलिथीन के रूप में कैंसर जैसे गंभीर बीमारियां खरीद रहे हैं । इसके प्रति लोगों को जागरूक कर जनसाधारण के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समाधान अभियान चला रही है । उन्होंने कहा कि पॉलिथीन मुक्त शहर हम सबकी ज़िम्मेदारी है एवं हमारा अभियान लगातार ज़ारी है । अभियान के दौरान राहगीरों एवं स्कूली बच्चों के बीच भी ईको फ्रेंडली कैरी बैग्स बांटते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया । मौके पर विशेष रूप से समाधान संस्था की पूनम विग , किरण शॉ , अमिता महेंद्रू , अनिल सिंह , अंकित आनंद , मधु बेरा , छग्गन कुमार , कपिल कुमार समेत अन्य मौजूद रहें ।

