
जमशेदपुर।उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना निर्माण में आ रही विभागीय समस्याओं हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निम्न बिदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई एवं उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए-


1. जुगसलाई रेल ओवर ब्रिज निर्माण के संबंध में पूर्व में ही टाटा द्वारा एनओसी दिया गया है। एक महीने के भीतर वहां रह रहे लोगों को पुनर्वासित करने हेतु निदेशित किया गया नहीं तो अतिक्रमण को बल पूर्वक हटाने हेतु निदेशित किया गया। वहीं एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के संबंध में आ रही बाधाओं के मद्दनेजर विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन जिला मुख्यालय में समर्पित करने हेतु कहा गया
2. GAIL को तीन डिमांड नोट दे दिया गया है। टाटा से दो स्थलों हेतु एनओसी प्राप्त कर कार्य शुरू करने हेतु निदेशित किया गया
3. छोटा गोविंदपुर बागबेड़ा जलापूर्ति योजना- रेलवे से एनओसी प्राप्त हो गया है। कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को कार्य शुरू कराने हेतु कहा गया
4. रेलवे- चौथे लाइन के निर्माण के संबंध में रेलवे के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 340 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, 200 को नोटिस दिया गया है
उपायुक्त द्वारा बैठक में उपस्थित जुस्को के प्रतिनिधि को निदेशित किया गया कि आवारा जानवरों को पकड़ने हेतु मुहिम चलाएं। सड़क पर जहां पानी जमा होने की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां सड़क से पानी हटाना सुनिश्चित करें। साफ-सफाई को लेकर कहा गया कि नाईट स्वीपिंग(NIGHT SWEEPING) कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जुस्को से पेयजल सप्लाई में पानी के ओवरफ्लो की शिकायत प्राप्त होने पर उपायुक्त द्वारा इसके निष्पादन हेतु जुस्को प्रतिनिधि को निदेशित किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) पियूष पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूमगढ़ चंदन कुमार, अपर उपायुक्त सौरभ कुमार सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी, विधुत/पेयजल/सड़क निर्माण के कार्यपालक अभियंता, जुस्को के प्रतिनिधि तथा अन्य उपस्थित थे।

