
जमशेदपुऱ।


टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की 181वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सोंमवर को चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बटन दबाकर विद्युत-सज्जा का उद्घाटन किया। वही इस अवसर पर टाटा स्टील के एम डी टी वी नरेन्द्र के अलावे कई टाटा स्टील के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। ठीक साढ़े छह बजे उनके बटन दबाते ही पूरा जुबली पार्क सतरंगी रोशनी से नहा उठा। पार्क के रंग बिरेंग रोशनी से जूबली पार्क की खुबसूरती में चार चांद लग गया।इस अवसर पर पार्क में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जो स्टील सिटी. ग्रीन सिटी और क्लीन सिटी थीम पर था। वही लाईट के उदघाटन के साथ ही लोगो को भीड़ पार्क की ओर उमड़ पड़ी।वही 5 मार्च तक शहरवासी जूबली पार्क के लाईट का आनन्द उठा सकते है।
चैयरमैन का स्वागत किया एम डी ने किया
वही सोमवार को सोनारी एयर पोर्ट में टाटा संस के चैयरमैन एन चन्द्रशेखरन का स्वागत टाटा स्टील के एम डी टी वी नरेन्द्रन ने किया।

